ये आवास अपनी बेजोड़ सुविधाओं और लुभावने परिवेश के साथ लग्जरी मेहमान नवाजी के लिए जाने जाते हैं। इन होटल में खाने से लेकर सर्विस तक में टॉप क्लास एक्सपीरियंस मिलता है, जो आप जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।
दुनिया के सबसे अमीर आदमी, हैदराबाद के आखिरी निजाम का भूतपूर्व घर, ताज फलकनुमा पैलेस बेजोड़ वैभव और आकर्षण से भरा हुआ है। निजाम सुइट को प्रिंसेस एज्रा ने पर्सनली डिजाइन किया है। इसमें एक निजी स्विमिंग पूल, वर्साचे क्रॉकरी, ऑन-कॉल बटलर और बेहतरीन यूरोपीय, मुगल और राजस्थानी-प्रेरित इंटीरियर हैं। इसके एक रात का कराया 7.5 लाख रुपये तक है।
जोधपुर का महारानी सुइट, 1940 के दशक में महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा निर्मित है और विलासिता और राजसीपन का प्रतीक है। महारानी सुइट कभी महारानी बदन कानवन का घर हुआ करता था। इसकी छत से मेहरानगढ़ किले का मनमोहक दृश्य भी दिखाई देता है। इसके एक रात का किराया 8.8 लाख रुपये तक है।
महाराणा शंभू सिंह के नाम पर ताज लेक पैलेस में शंभू प्रकाश सुइट वैभव और भव्यता का प्रतीक है। यूरोपियन शैली के डिजाइन और उदयपुर की झील और पहाड़ियों के मनोरम दृश्यों के साथ, यह शानदार सुइट वास्तव में एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। इसके एक रात का किराया 10 लाख रुपये तक है।
भारत के राजसी सार को समेटे हुए, जयपुर के रामबाग पैलेस में सुख निवास सुइट बेजोड़ विलासिता का प्रतीक है। इसमें विशालकाय और भव्य डाइनिंग एरिया, ग्लोरियस बेडरूम और मनोरम दृश्य पेश करने वाली प्राइवेट छत के साथ, कभी न भूलने वाला एक्सपीरियंस देता है। इसका एक रात का किराया 10 लाख रुपये तक है।
मूल रूप से 1727 में निर्मित, राज पैलेस एक शानदार हेरिटेज होटल है जो राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक दिखाता है। महाराजा पवेलियन, एक बहुमंजिला सुइट है जिसमें एक निजी पूल, लाइब्रेरी, स्पा और कई आराम दायक जगहें हैं। इसमें सोने की पत्ती वाली दीवारें हैं, जो वास्तव में शाही अनुभव देती हैं। इसकी कीमत 29 लाख रुपये प्रति रात है।