पिछले साल चेन्नई के एक बिल्डर ने चप्पल पहन रोल्स रॉयस की डिलीवरी ली थी जिसके बाद वो खबरों में आ गए थे। अब ये खबर दोबारा चर्चा में है, क्योंकि हाल में इन्होंने फिर से रोल्स रॉयस की नई और अपने गैराज की दूसरी रोल्स रॉयस स्पेक्टर खरीदी है।
चेन्नई के बिल्डर ने हाल में चप्पल पहनकर नई रोल्स रॉयस स्पेक्टर इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी ली है। चेन्नई के बाशयाम कंस्ट्रक्शन के मुखिया बाशयाम युवराज ने 7.5 करोड़ की ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार खरीदी है।
युवराज ने ये कार भारतीय मार्केट में लॉन्च होने से पहले ही खरीद ली थी और इसकी डिलीवरी भी उन्हें मिल गई है। रोल्स रॉयस की ये पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे युवराज ने दोबारा खरीदा है, हालांकि इसकी फोटो उपलब्ध नहीं है।
इस कार का वजन करीब 3 टन है, फिर भी रोल्स रॉयस स्पेक्टर की रेंज 520 किमी होने का दावा किया गया है। इस कार का दमदार बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 593 पीएस ताकत और 900 एनएम पीक टॉॅर्क बनाते हैं।
भारी भरकम होने के बाद भी ये धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 4.5 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा स्पीड पकड़ लेती है। रोल्स रॉयस की बाकी कारों के मुकाबले स्पेक्टर को बहुत एडवांस बनाया गया है और इसका केबिन फीचर्स से लोडेड है।