Bharat Taxi App Launched: टैक्सी मार्केट में ओला-उबर की मनमानी लंबे समय से चल रही है। आए दिन शिकायतें आती हैं कि ये कंपनियां गाड़ी मालिकों से अधिक टैक्स ले रही हैं। इसके अलावा ये ऑफिस के समय पर अधिक किराया भी लेते हैं जिससे आम लोगों को दिक्कत होती है। अब सरकार ओला-उबर की मनमानी पर कायदे से लगाम लगाने जा रही है और इसके लिए Bharat Taxi को लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआत दिल्ली से हो गई है। आइए जानते हैं Bharat Taxi के बारे में विस्तार से....
पायलट फेज में ‘भारत टैक्सी’ अलग-अलग कैटेगरी की सेवाएं दे रही है, जिसमें कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक राइड्स शामिल हैं। लॉन्च के साथ ही 51,000 से अधिक ड्राइवर ऐप पर रजिस्टर हो चुके हैं, जो इसे लॉन्चिंग के समय ही एक बड़ी ताकत बनाता है। यह ऐप Sahakar Taxi Cooperative Ltd द्वारा संचालित है और इसकी शुरुआत 6 जून 2025 को हुई थी।
Sahakar Taxi Cooperative Ltd के चेयरमैन के मुताबिक यह ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच ‘सहकार से समृद्धि’ पर आधारित है। इस पहल को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आगे बढ़ाया। मार्च 2025 में संसद में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी और अब यह सेवा जमीन पर उतर चुकी है।
यह ऐप सिर्फ राइड बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि कई आधुनिक और ग्राहक-हितैषी फीचर्स भी साथ लाता है जिनमें आसान और तेज मोबाइल बुकिंग, पारदर्शी किराया और लाइव ट्रैकिंग, बहुभाषीय सपोर्ट, 24×7 ग्राहक सहायत, जीरो-कमिशन मॉडल है।
दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी के कारण यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है। मंत्रालय का दावा है कि इस सेवा का उद्देश्य देश के लाखों व्यावसायिक ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करना है।
दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी के कारण यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है। मंत्रालय का दावा है कि इस सेवा का उद्देश्य देश के लाखों व्यावसायिक ड्राइवरों को निजी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करना है। (AP Photo/ Petros Giannakouris)