अगर भारत में किसी बाइक को "सबकी पसंद" कहा जाए तो वह है Hero Splendor Plus। इसमें मिलता है 97.2cc इंजन, जो 8.02bhp पावर देता है और करीब 80kmpl का माइलेज निकाल देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, ट्यूबलेस टायर्स, XTEC वैरिएंट में ब्लूटूथ फीचर मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत: ₹73,764 है और यहअब भी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।
Honda Shine 100 अपनी प्रीमियम फील और स्मूद राइड के लिए जानी जाती है। इसमें मिलता है 98.98cc इंजन और 7.38bhp पावर, जो 55–60kmpl तक का माइलेज आराम से दे देती है। इसका वजन सिर्फ 99kg है जो कि इससे सबसे हल्की बाइक बनाती है। इसमें LED टेल-लाइट, एनालॉग-डिजिटल डिस्प्ले है। इसकी शुरुआती कीमत: ₹61,603 है। यह उनके लिए है जो स्टाइल और बजट दोनों चाहते
जिन्हें कम कीमत में परफेक्ट माइलेज चाहिए, उनके लिए HF Deluxe बेहतरीन विकल्प है। इसमें मिलता है 97.2cc इंजन, जो 65kmpl तक माइलेज देता है। इसमें i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी (इंस्टेंट फ्यूल सेविंग) मिलती है। इसका वजन वजन 112kg है। हीरो एचएफ डीलक्स की शुरुआती कीमत: ₹56,250 है। बजट में जबरदस्त माइलेज चाहने वालों की पहली पसंद है।
अगर कम कीमत + ज्यादा माइलेज चाहिए तो TVS Sport सबसे बेस्ट विकल्प है। 109.7cc इंजन के साथ इसमें Eco Thrust Fuel Injection टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बाइक 70kmpl तक माइलेज देती है। इसमें डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर के अलावा USB चार्जिंग है। कीमत: ₹55,100
TVS Radeon अपने स्टाइलिश लुक और सॉलिड बिल्ड की वजह से काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका 109.7cc इंजन 8.08bhp पावर देता है और माइलेज 73kmpl तक पहुंच जाता है। इसमें LED हेडलाइट के अलावा डिजिटल डिस्प्ले और सिंगल चैनल ABS मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत: ₹55,100 और यदि आप पहली बार बाइक खरीद रहे हैं तो इस कीमत में यह बेस्ट है।