पन्ना में रातोंरात लखपति बने दो दोस्त! मिला 15.34 कैरेट का हीरा; 60 लाख बताई जा रही कीमत; बहन की शादी में खर्च करेंगे रुपये

पन्ना की धरती में जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। इस हीरे का वजन 15 कैरेट 34 सेंट बताया जा रहा है। फिलहाल अनुमानित कीमत 60 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

हीरों की नगरी पन्ना दो दोस्तों पर मेहरबान हुई है। एक बार फिर उसकी चमक दुनिया के सामने आई है। जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम में लगाई गई एक निजी हीरा खदान से जेम्स क्वालिटी का 15 कैरेट 34 सेंट वजन वाला बेहद चमकदार हीरा मिला है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। यह अब तक साल 2025 का सबसे बड़ा और उच्च गुणवत्ता वाला हीरा माना जा रहा है।

पन्ना में चमकी युवक की किस्मत। फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत

पन्ना में चमकी युवक की किस्मत। फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत

20 दिन की मेहनत लाई रंग

हीरा खदान संचालक सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 14 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक के लिए खदान का पट्टा लिया था। इसके बाद उन्होंने करीब 20 दिन पहले खुदाई शुरू की थी। मंगलवार को नियमित खुदाई के दौरान मिट्टी के बीच उन्हें चमकता हुआ कुछ दिखा। शक होने पर उन्होंने पत्थर को निकाला और जांच के लिए भेजा।जब उसकी रिपोर्ट आई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पता चला कि यह उच्च श्रेणी का जेम्स क्वालिटी हीरा है। सतीश ने बताया कि उनकी और उनके दोस्त की एक एक बहन है। अब वे हीरे के पैसों से उनकी शादी कर पाएंगे।

End of Feed