सिवनी में प्रिंसिपल ने छात्रों से लगावाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा

बच्चों ने आरोप लगाया कि 1 दिसंबर को गीता पाठ के बाद उनसे 16 बार 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगवाए गए और स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े ने सभी बच्चों को नारा लगाने के लिए दबाव डाला।

सिवनी के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से जबरन 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगवाने के बाद बवाल मच गया। मामला अरी थाना क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल का है। बच्चों ने आरोप लगाया कि 1 दिसंबर को गीता पाठ के बाद उनसे 16 बार 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगवाए गए और स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े ने सभी बच्चों को नारा लगाने के लिए दबाव डाला। घर आकर बच्चों ने ये बात परिजनों को बताई तो बवाल मच गया।

Seoni students Allah Hu Akbar Case.

सिवनी में प्रिंसिपल ने छात्रों से लगावाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की मांग

3 दिसंबर को बच्चों और अभिभावकों के साथ हिंदूवादी संगठन के लोग भी स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल का विरोध करते हुए उनको स्कूल से हटाने और सस्पेंड किए जाने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। थोड़ी ही देर में जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे भी स्कूल पहुंचे तो लोगों ने उनके ख़िलाफ़ भी नारेबाजी की, इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े से बात की और उन्हें स्कूल से हटाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया।

End of Feed