भोपाल में फर्जीवाड़े के आरोप में पूर्व BJP नेता गिरफ्तार: कुशवाहा भवन से जुड़ा है कनेक्शन

भगत सिंह कुशवाहा ने 15 साल पहले कुशवाहा समाज को आवंटित भवन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर, उन्होंने भवन पर कब्जा कर लिया और वहां कार्यालय और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन कर रहे थे।

भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन पर कुशवाहा भवन पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कब्जा करने का आरोप है। यह कार्रवाई बुधवार रात को की गई और गुरुवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

Bhopal BJP leader arrested

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के अनुसार, भगत सिंह कुशवाहा ने 15 साल पहले कुशवाहा समाज को आवंटित भवन के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर, उन्होंने भवन पर कब्जा कर लिया और वहां कार्यालय और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन कर रहे थे।

End of Feed