भोपाल से पुणे तक उड़ा सेना का बैलून; एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ कारनामा

भारतीय सेना ने 3 ईएमई सेंटर भोपाल के नेतृत्व में भारत की सबसे लंबी हॉट एयर बैलून उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। 5 दिसंबर 2025 को सेंधवा से उड़ान भरकर टीम ने 8 घंटे 44 मिनट तक लगातार उड़ते हुए महाराष्ट्र के धुले में लैंडिंग की। यह अभियान 750 किलोमीटर का सफर तय करते हुए युवाओं को विमानन गतिविधियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Indian Army Ballooning Record: जब भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून पुणे में उतरा, तो वो सिर्फ एक बैलून नहीं था वह 8 घंटे 44 मिनट की ऐतिहासिक उड़ान का ताज अपने साथ लेकर आया था। दरअसल भारतीय सेना एडवेंचर विंग के मार्गदर्शन में, भोपाल स्थित ईएमई सेंटर के हॉट एयर बैलूनिंग नोड द्वारा यह अभियान 30 नवंबर 2025 को फ्लैग-ऑफ किया गया था। भोपाल से शुरू हुआ यह मिशन किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं था। इंडियन आर्मी की टीम नर्मदा घाटी की ठंडी हवा, मैदानों की विशालता और अंत में सह्याद्री की खड़ी चुनौतियों को लांघते हुए 750 किलोमीटर का सफर हवा में तय करती रही।

army balooning record

5 दिसंबर को हुई थी उड़ान

3 ईएमई सेंटर भोपाल ने भारत में सबसे लंबी अवधि की हॉट एयर बलून उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। 5 दिसंबर 2025 को उन्होंने मध्यप्रदेश के सेंधवा से उड़ान भरी और लगातार उड़ते हुए महाराष्ट्र के धुले के पास लैंडिंग की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उद्देश्य युवाओं को विमानन गतिविधियों की ओर प्रेरित करना, उन्नत बलूनिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना और भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स की भावना को बढ़ावा देना था। इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि 10 दिसंबर 2025 को की गई।

End of Feed