लाइफस्टाइल

World Cup 2023: शामी का खेल पसंद आया तो उनके नाम की ये डिश भी बनाएं, ये आसान रेसिपी वर्ल्ड कप का बढ़ा देगी मजा

World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में मोहम्मद शामी के खेल की सभी तारीफ कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे उन्होंने विकेट चटकाए, उस पर सब हैरान हैं। यहां देखें मोहम्मद शामी के नाम से जुड़ी एक डिश। इसे आप वर्ल्ड कप फिनाले पर बनाएं और मैच एंजॉय करें।

Image

वर्ल्ड कप एंजॉय करें इस स्पेशल डिश के साथ

World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप के दौरान से आप भी जरूर मोहम्मद शामी के फैन हो गए होंगे। अगर नॉन वेज के शौकीन हैं तो एक खास रेसिपी आप अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम पर बना सकते हैं। वर्ल्ड कप का मैच आप इस शानदार डिश के साथ देख सकते हैं जो स्नैक्स और मेन डिश - दोनों का काम करती है। बेशक इसका नाम है शमी कबाब।

यहां जानें चिकन शामी कबाब को बनाने का तरीका-

शामी कबाब बनाने की सामग्री-

  • 1 कप चना दाल
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 7-8 लौंग
  • 7-8 काली मिर्च
  • 2 दालचीनी
  • 2 चम्मच साबुत धनिया
  • 1 चम्मच अजवाईन
  • 3 लाल मिर्च साबुत
  • 1/2 छोटा चम्‍मच चिली फ्लेक्‍स
  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 छोटा चम्मच लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 कप धनिया पत्ती
  • 1/2 कप पुदीना
  • 2 अंडा

शामी कबाब बनाने की विधि-

1. कप चने की दाल को कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

2. फिर प्रेशर कुकर में तेल गरम करें और उसमें जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, साबुत धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च और चिली फ्लेक्‍स डालें।

3. इन चीजों को 1-2 मिनट के लिए सौते करें।

4. अब इसमें भीगे हुए चने की दाल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5. इसके बाद इस मिश्रण में बोनलेस चिकन और नमक डालें।

6. पानी की आवश्यक मात्रा मिलाएं और गैस को सिम कर दें।

7. इसे तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सूख न जाए और चिकन मुलायम न हो जाए।

8. इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें और फिर सारी सामग्री का गाढ़ा पेस्ट बना लें।

9. पेस्ट में अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती और पुदीने की पत्तियां डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।

10. अब अंडे डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

11. अब इस मिश्रण से टिक्‍की के आकार के कबाब बनाएं।

12. गैस पर एक दूसरे पैन को चढ़ाएं। उसमें तेल डाल कर गरम करें और इन तैयार कबाब को सुनहरा होने तक दोनों ओर पलट पलट कर पकाएं।

13. अब आप कबाब को अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article