जिंदगी का पूरा फलसफा है नैना-बनी का ये सीन, Academy ने भी अपने अकाउंट पर किया शेयर

The Academy ने 'ये जवानी है दीवानी' का नैना-बनी वाला चर्चित सीन शेयर किया है। जानिए क्यों दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पर उदयपुर फोर्ट पर सनसेट के समय फिल्माया गया यह सीन 13 साल बाद भी जिंदगी की बड़ी सीख देता है।

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के कुछ सीन और संवाद आज भी पुराने नहीं लगे। अब द एकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नैना-बनी वाला खूबसूरत सीन शेयर किया है। इसके बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।

naina scene in YJHD

नैना-बनी का सीन कैसे देता है जीवन की बड़ी सीख

वीडियो के साथ एकेडमी ने लिखा - A reminder from Naina to enjoy what’s right in front of you. इसका सीधा-सा अर्थ है कि नैना की बात याद रखें कि जो अभी आपके सामने है, पहले उसका आनंद लीजिए।

End of Feed