World Voice Day 2026: विश्व आवाज दिवस हर वर्ष 16 अप्रैल को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि हमारी आवाज हमारे रोजमर्रा के जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दिन न केवल जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि लोगों को अपनी आवाज का सही उपयोग करने और अच्छी वॉइस हैबिट्स अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है। अक्सर हम स्वास्थ्य की अन्य समस्याओं पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन आवाज से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि धूम्रपान, शराब का सेवन और तेज आवाज़ में बोलना हमारी वॉइस पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आज विश्व आवाज दिवस की अपनों के दें शुभकामनाएं यहां से पढ़ें कोट्स, शायरी और मैसेज...
विश्व आवाज दिवस 2026
विश्व आवाज दिवस के कोट्स - World Voice Day Quotes
आपकी आवाज आपकी पहचान है, इसे संजोकर रखें।
विश्व आवाज दिवस की शुभकामनाएं
जब दुनिया खामोश हो, एक सच्ची आवाज ही बदलाव लाती है।
World Voice Day 2026
आवाज सिर्फ शब्द नहीं, दिल की गूंज होती है।
World Voice Day 2026
अपनी आवाज को दबाइए मत, यही आपकी ताकत है।
विश्व आवाज दिवस की शुभकामनाएं
एक सही आवाज कई दिलों को जोड़ सकती है।
World Voice Day 2026
आपकी आवाज में आपकी सोच और आत्मविश्वास झलकता है।
विश्व आवाज दिवस की शुभकामनाएं
जो अपनी आवाज का सही उपयोग करता है, वही असर छोड़ता है।
World Voice Day 2026
विश्व आवाज दिवस की शायरी ( World Voice Day Shayari)
1. आवाज में तेरी कुछ ऐसा असर है,
खामोशी भी जैसे तुझसे बेखबर है।
2. तेरी आवाज की मिठास कुछ यूं छा जाती है,
हर बात दिल में उतर जाती है।
3. खामोश रहकर भी बहुत कुछ कह जाती है,
ये आवाज दिलों को जोड़ जाती है।
4. आवाज से पहचान बनती है इंसान की,
यही तो असली पहचान है जहान की।
5. मत दबाओ अपनी आवाज को यूं खामोशियों में,
यही रोशनी बनती है अंधेरों की गलियों में।
6. जब बोलती है सच्चाई आवाज बनकर,
तो दुनिया को झुकाती है असर बनकर।
7. आवाज में वो जादू है, जो दिल छू जाए,
एक सच्चा लफ्ज़ भी दुनिया बदल जाए।
आवाज पर प्रमुख हस्तियों के कोट्स
1. शब्दों का असली अर्थ तभी जीवंत होता है जब उनमें मानवीय आवाज़ की भावनाएं जुड़ती हैं। - माया एंजेलो
2. ही स्वर में कही गई एक आवाज़ भी हिमस्खलन जैसी बड़ी हलचल पैदा कर सकती है। - डायना हार्डी
3. सबसे सफल नेता वही होता है, जो जनता के मन की बात को सबसे बुलंद आवाज़ में सामने रख सके। - थियोडोर रूजवेल्ट
4. शब्दों के पीछे छिपा संदेश दरअसल दिल की सच्ची आवाज़ होता है। - रूमी
5. दूसरों की राय के शोर में अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को कभी दबने नहीं देना चाहिए। - स्टीव जॉब्स
