World Samosa Day 2023 Wishes Images, Quotes: दिलचस्प है समोसे का इतिहास , जानें कहां से और कब भारत में आया ये स्वादिष्ट स्नैक्स, इन खास संदेश के साथ दोस्तों को दें समोसा दिवस की शुभकामनाएं

World Samosa Day 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Status: समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जिसका नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। समोसे को लोग इतना पसंद करते हैं कि अब ये कांटिनेटल स्नैक बन चुका है। इस लोकप्रियता को देखते हुए हर साल 5 सितंबर को विश्व समोसा दिवस मनाया जाता है।

World Samosa Day 2023 Wishes Images, Quotes: समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जिसका नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। समोसे को लोग इतना पसंद करते हैं कि अब ये कांटिनेटल स्नैक बन चुका है। इस लोकप्रियता को देखते हुए हर साल 5 सितंबर को विश्व समोसा दिवस मनाया जाता है। समोसे का स्वाद तो सभी को पसंद है लोग इसे बड़े चटखारे के साथ खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि समोसा कहां से और कब भारत में आया समोसा। समोसा फारसी शब्द 'सम्मोकसा' से बना है। समोसा की उत्पत्ति 10वीं शताब्दी से पहले कहीं मध्य पूर्व में हुई थी और यह भारत में 13वीं से 14वीं शताब्दी के बीच आया था।

World Samosa Day 2023

दरअसल समोसा भारत में भारत आए व्यापारियों के साथ भारत आया था। तब से ही इसका स्वाद हर किसी जुबान पर चढ़ गया है और आज के समय से एक ऐसा स्नैक बन चुका है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। समोसा मैदा, आलू और मसालों से तैयार किया जाता है। समोसे को लेकर तमाम तरह की कहानियां आज भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। कुछ कहानियों में ये बताया जाता है कि समोसा मूल रूप से ईरान से भारत आया। तो दूसरी तरफ इसे लेकर एक यह भी कहानी है कि दसवीं सदी के दौरान महमूद गजनवी के दरबार में एक शाही पेस्ट्री पेश की जाती थी, जिसमें कीमा की स्टफिंग होती थी। यह काफी हद तक समोसे के जैसी दिखती थी। तो यहीं से समोसे का इजाद हुआ।

End of Feed