लाइफस्टाइल

World Samosa Day 2023 Wishes Images, Quotes: दिलचस्प है समोसे का इतिहास , जानें कहां से और कब भारत में आया ये स्वादिष्ट स्नैक्स, इन खास संदेश के साथ दोस्तों को दें समोसा दिवस की शुभकामनाएं

World Samosa Day 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Status: समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जिसका नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। समोसे को लोग इतना पसंद करते हैं कि अब ये कांटिनेटल स्नैक बन चुका है। इस लोकप्रियता को देखते हुए हर साल 5 सितंबर को विश्व समोसा दिवस मनाया जाता है।

Image

World Samosa Day 2023

World Samosa Day 2023 Wishes Images, Quotes: समोसा एक ऐसा स्नैक्स है जिसका नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। समोसे को लोग इतना पसंद करते हैं कि अब ये कांटिनेटल स्नैक बन चुका है। इस लोकप्रियता को देखते हुए हर साल 5 सितंबर को विश्व समोसा दिवस मनाया जाता है। समोसे का स्वाद तो सभी को पसंद है लोग इसे बड़े चटखारे के साथ खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि समोसा कहां से और कब भारत में आया समोसा। समोसा फारसी शब्द 'सम्मोकसा' से बना है। समोसा की उत्पत्ति 10वीं शताब्दी से पहले कहीं मध्य पूर्व में हुई थी और यह भारत में 13वीं से 14वीं शताब्दी के बीच आया था।

दरअसल समोसा भारत में भारत आए व्यापारियों के साथ भारत आया था। तब से ही इसका स्वाद हर किसी जुबान पर चढ़ गया है और आज के समय से एक ऐसा स्नैक बन चुका है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। समोसा मैदा, आलू और मसालों से तैयार किया जाता है। समोसे को लेकर तमाम तरह की कहानियां आज भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। कुछ कहानियों में ये बताया जाता है कि समोसा मूल रूप से ईरान से भारत आया। तो दूसरी तरफ इसे लेकर एक यह भी कहानी है कि दसवीं सदी के दौरान महमूद गजनवी के दरबार में एक शाही पेस्ट्री पेश की जाती थी, जिसमें कीमा की स्टफिंग होती थी। यह काफी हद तक समोसे के जैसी दिखती थी। तो यहीं से समोसे का इजाद हुआ।

कैसे बना आलू समोसा

बात 16वीं शताब्दी के आसपास की है पुर्तगाली आलू लेकर भारत आए थे। इसके बाद यहां उसकी खेती होने लगी। जब आलू की खेती होने लगी तो आलू, हरी धनिया, मिर्च और मसालों को मिलाकर एक मसाला तैयार किया गया और फिर इसे समोसे में भरा गया। इसके बाद जब बना तो इसका स्वाद सभी को बेहद पसंद आया तब से ही लोगों की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ गया और आज तक इसका स्वाद चढ़ा ही हुआ है। आलू समोसा केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। यहां भी लोग इसे चटखारे लेकर खाना पसंद करते हैं। एलन डेविडसन नाम के लेखक ने लिखा है दुनियाभर में मिस्र से लेकर जंजीबार तक और मध्य एशिया से चीन तक जितनी तरह के समोसे मिलते हैं, उसमें सबसे बेहतरीन आलू वाला भारतीय समोसा ही है।

समोसा दिवस के मौके पर इन खास संदेशों के साथ आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें प्यारे मैसेज।

काश !!! समोसे में इतना दम होता,

इसको खाने से वजन कम होता।

Happy World Samosa Day

साथ खाने से समोसा,

बढ़ जाता है भरोसा।

Happy World Samosa Day 2023

यूँ तो लाख दीवाने देखे,

पर तुम सा नहीं देखा,

नजरों के पीछे पड़े हो

बगल में रखा समोसा नहीं देखा।

Happy World Samosa Day 2023

अजीब सी हालत है तेरे जानें के बाद,

भूख ही नहीं लगती बारह समोसे खाने के बाद।

Happy World Samosa Day 2023

चलो आज महफ़िल

कुछ इस तरह से सजाते है,

तुम चाय का बंदोबस्त करो

हम समोसे लेकर आते है।

Happy World Samosa Day 2023

कुछ लोग ख़ामोशी का फायदा उठाते है,

पनीर पकौड़ा बोलकर समोसा खिलाते है।

Happy World Samosa Day 2023

जिसको समोसे नही है प्यार,

उसकी जिन्दगी है बेकार।

Happy World Samosa Day 2023

वो समोसा ही क्या जो चटनी के साथ न हो,

वो इश्क ही क्या जो तेरे साथ न हो।

Happy World Samosa Day 2023

कुछ इस तरह हर गम को भुला देते है,

हम चाय के साथ समोसा खा लेते है।

Happy World Samosa Day 2023

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article