World No Tobacco Day 2023 Images, Messages, Photos, and Status: 31 मई 2023 को 36वां विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। वर्ल्ड नो टोबैको डे का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही इस दिन का उद्देश्य निकोटीन व्यावसाय और तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करना भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1987 में तंबाकू के उपयोग के नियंत्रण के लिए समर्पित एक वैश्विक पर्यवेक्षण दिवस के निर्माण के लिए संकल्प लिया था। WHO के अनुसार, इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम है, "हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं रखा गया है।" इसका उद्देश्य तंबाकू किसानों के लिए वैकल्पिक फसल उत्पादन और विपणन के अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पौष्टिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर आप अपने करीबियों को इन मैसेज के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए जागरूक कर सकते हैं।
धूम्रपान का असली चेहरा रोग, मौत और आतंक है, न कि ग्लैमर और सॉफिस्टिकेशन जिसे तंबाकू बिजनेस में धकेलने वाले दिखाने की कोशिश करते हैं। (डेविड बायरन)
धूम्रपान मारता है। यदि आप मारे गए हैं तो आपने अपने जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा खो दिया। ( ब्रुक शील्ड्स)
अधिक धूम्रपान जीवित मनुष्यों को मारता है और मरे हुए सूअरों को ठीक करता है। (जॉर्ज डी. प्रेंटिस)
तंबाकू छोड़ना दुनिया का सबसे आसान काम है। मुझे पता है क्योंकि मैंने इसे हजारों बार किया है। (मार्क ट्वेन)
तंबाकू एकमात्रा बिजनेस हैं जो भारी मुनाफा कमाने के लिए लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। अपने ग्राहकों को मारता है। (मार्गरेट चान)
अगर शरीर का रखना है ध्यान तो अब से बंद करो धूम्रपान।
अरे, जीते जी क्यों दे रहे हो, अपनी मुंह में आग, अब करो खुद के हित के लिए सिगरेट का त्याग।।
ऐसा कभी न हो शौक, जिससे हो गंभीर रोग।
धूम्रपान जो करे आज, उनको हो सकते हैं रोग लाइलाज।
