World Music Day 2026: क्या दवा का भी काम करता है संगीत, किस रोग को दूर करता है कौन सा राग

World Music Day 2026: प्राचीन काल से ही संगीत को उपचार का एक माध्यम माना जाता रहा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों के माध्यम से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने की परंपरा रही है।

World Music Day 2026: आज विश्व संगीत दिवस है। दुनिया भर में यह खास दिन हर साल 21 जून को मनाया जाता है। संगीत में ऐसी शक्ति है कि ये भाषा, देश और संस्कृति की सीमाओं से परे लोगों के दिलों को एक धागे में जोड़ देता है। गम हो, खुशी हो या कोई दुख तकलीफ, संगीत हर एहसास को बयां करने का जरिया भी है। संगीत के सुरों में ऐसा जादू है कि ये कठोर से कठोर इंसान का भी मन मोह ले। भारतीय संस्कृति में संगीत को आत्मा की औषधि भी माना गया है। तो क्या सचमुच रागों में रोगों से भी लड़ने की ताकत है?

World Music Day

जानें संगीत को क्यों माना गया है औषधि? (AI Generated Image)

क्या दवा का काम करता है संगीत

प्राचीन काल से ही संगीत को उपचार का एक माध्यम माना जाता रहा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों के माध्यम से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने की परंपरा रही है। आज आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि मधुर संगीत तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में सहायक हो सकता है।

End of Feed