लाइफस्टाइल

World Mosquito Day 2024 Quotes: विश्व मच्छर दिवस के मौके पर बढ़ाएं जागरूकता, सोशल मीडिया पर शेयर करें ये कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 20, 2024, 07:11 AM IST

World Mosquito Day 2024 Quotes: 20 अगस्त को दुनियाभर में विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को बताना और जागरूकता फैलाना है। ऐसे में जब आज विश्व मच्छर दिवस मनाया जा रहा है तो आज ये कोट्स शेयर कर अपनों में जागरूकता फैला सकते हैं।

Image

World Mosquito Day 2024 Quotes

World Mosquito Day 2024 Quotes: दुनियाभर में आज यानी 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन साल 1897 में लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के ब्रिटिश डॉ. रोनाल्ड रॉस ने मादा एनाफिलीज मच्छर की खोज की थी। इसी मच्छर के काटने से मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी फैलती है। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जिसका समय रहता इलाज नहीं कराया जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। विश्व मच्छर दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बचाव के बारे में भी बताना है। ऐसे में जब आज विश्व मच्छर दिवस मनाया जा रहा है तो आप सोशल मीडिया पर ये कोट्स भेजकर अपनों में जागरूकता फैला सकते हैं। यहां देखें विश्व मच्छर दिवस के कोट्स।

World Mosquito Day 2024 Quotes, Messages in Hindi

1. 20 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है,

मच्छर से बीमार ना हो कोई, इसलिए लोगो को जागरूक बनाया जाता है।

2. आपको अंदाजा नही ये छोटे से मच्छर क्या कर जाते है,

इनकी वजह से 10 लाख से ऊपर लोग भारत में मर जाते है।

3. शेर और सांप से इंसान बेवजह डरते है,

इनसे ज्यादा खतरनाक काम तो मच्छर करते है।

4. छोटा सा मच्छर बड़ा खतरा है,

जो कि हर घर में छुपकर रहता है।

5. किसी बर्तन और स्थान में पानी जमने मत देना,

मच्छर की आबादी को तुम बढ़ने मत देना।

6. बारिश के मौसम में मच्छरदानी का प्रयोग करे,

मच्छर ना काटे आपको ऐसा ही अवरोध करे।

7. विश्व मच्छर दिवस पर खुद को जागरूक बनाये

और अपने बच्चो को मच्छर से बचाये।

क्योंकि आपके बच्चे के लिए यह बहुत बड़ा खतरा है।

8. घर के कूलर की साफ़-सफाई बहुत जरूरी है,

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा मच्छर उसी में पाये जाते है।

9. मच्छर को ना समझे कमजोर,

यह कर सकती है आपको बीमार और कमजोर।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article