World Health Day 2024 Quotes in Hindi: 7 अप्रैल का दिन बेहद खास होता है। हर साल की तरह इस साल भी इस तारीख (World Health Day 2024 Date) पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन खास इसलिए है कि दुनिया भर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना की गई थी। इसे हम आम भाषा में WHO कहते हैं। 7 अप्रैल 1948 को हुई विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पहली बैठक में हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके बाद साल 1950 से हर साल इसे मनाया जाने लगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि स्वस्थ समाज ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के बल पर ही लोगों को आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता मिलती है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए कोट्स | World Health Day Quotes
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम आपको कई ऐसे विचार बता रहे हैं जो आपको अच्छे स्वास्थ्य की महत्ता को समझने में मदद करेंगे। आप इस खास दिन पर अपने दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के लोगों को ये कोट्स भेज भी सकते हैं।
1. सब कुछ होने पर भी यदि मनुष्य के पास स्वास्थ्य नहीं, तो समझो उसके पास कुछ है ही नहीं।
2. अच्छे स्वास्थ्य के बिना, संसार के सब सुख व्यर्थ हैं।
3. जो यह सोचते हैं कि उनके पास कसरत करने का समय नहीं है, उन्हें देर-सबेर बीमार पड़ने के लिए समय निकालना ही पड़ेगा।
4. सबसे पहले रखो अपने शरीर का ध्यान, फिर करो और सारे काम।
5. अच्छे स्वास्थ्य का मतलब शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूती है।
6. योग और व्यायाम अपनाओ, खुद को स्वस्थ-निरोगी बनाओ।
7. एक स्वस्थ शरीर में ही शुद्ध आत्मा का वास होता है।
8. स्वास्थ्य ही असली धन है, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं।
9. जब आपका स्वास्थ्य ठीक हो तो दुनिया रहने के लिए एक बेहतर जगह है।
10. स्वास्थ्य ही एकमात्र ऐसा धन है जिसे हम सभी अर्जित करना चाहते हैं।
