लाइफस्टाइल

World Health Day 2024 Date, Slogan, Quotes In Hindi: अच्छी सेहत की अलख जगा देंगे विश्व स्वास्थ्य दिवस के ये शानदार स्लोगन और कोट्स

World Health Day 2024 (विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024) Date, Theme, Quotes, Slogan In Hindi: हर साल की तरह इस बार भी 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल की थीम रखी है- माय हेल्थ, माय डाइट।

Image

World Health Day Slogans in Hindi

World Health Day 2024 Date, Theme, Quotes, Slogan in Hindi: एक सफल समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब समाज स्वस्थ हो। अच्छे स्वास्थ्य को हम ख़रीद नहीं सकते है लेकिन इसे व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते हैं। ख़ुद को स्वस्थ रखने में आत्मनियंत्रण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हर इंसान में होनी चाहिए। इसी मकसद से विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल (World Health Day Date) को मनाया जाता है। दरअसल 1948 में इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन पिछले 75 सालों से दुनिया के तमाम देशों में लोगों को अच्छे स्वास्थ्य की महत्ता से रूबरू करा रहा है। WHO का मानना है कि आर्थिक तौर पर कोई भी देश तभी तरक्की कर पाएगा जब वहां के लोग पूरी तरह से स्वस्थ होंगे। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम (World Health Day 2024 Theme) 'माय हेल्थ, माय राइट' है।

World Health Day History and Significance

1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के बाद जो पहली बैठक हुई उसमें ये तय किया गया कि पूरी दुनिया में लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाए। 1950 से हर साल दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में इसे अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ दुनिया के 194 देश जुड़े हैं। WHO दुनिया के तमाम देशों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटी रकम भी दान करता है।

World Health Day 2024 Theme, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1991 से एक थीम की घोषणा की है। तभी से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस किसी न किसी थीम के अनुसार मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम- 'माय हेल्थ, माय राइट' है जिसे 7 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस थीम का मतलब है आपकी सेहत आपका हक है।

World Health Day Slogan In Hindi, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्लोगन

1. स्वस्थ शरीर की सबने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।

2. स्वस्थ रहेगा तन, तो मस्त रहेगा मन।

3. अपने स्वास्थ्य का रखो ख्याल, जिंदगी तभी होगी खुशहाल।

4. टाइम पर सोना और उठना है, सेहत के लिए आलस को हराना है।

5. बीमारी से हर काम बन जाता है दुर्गम, इसलिए आओ विश्व स्वास्थ्य दिवस से जीवन बनाए सुगम।

6. सेहत को दें पहला स्थान, तभी होगा बीमारियों का निदान।

7. हम सब मिलकर चलो ये अलख जगाएं, विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाएं।

World Health Day Quotes in Hindi

1. स्वस्थ शरीर के आधार पर ही सुरक्षित समाज की कल्पना की जा सकती है।

2. बेहतर स्वास्थ्य ही आपको एक नए आयाम पर ले जाता है, जो आपके जीवन को खुशहाल बनाता है।

3. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने से ही आपके आत्मविश्वास को और अधिक बल मिलता है।

4. बेहतर स्वास्थ्य आपकी वो संपदा है, जिससे आप संसार के सबसे समृद्धशाली व्यक्ति बन सकते हैं।

5. निज स्वास्थ्य के बारे में सोचना ही आपको एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है।

6. विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से समाज को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जा सकता है, जिससे समाज को निरोगी बनाया जा सकता है।

7. विश्व स्वास्थ्य दिवस को अच्छे से मनाना एक ऐसा कदम है, जो युवाओं को निरोगी बनाता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article