World First Aid Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड फर्स्‍ट एड डे, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

World First Aid Day 2023: इस साल वर्ल्ड फर्स्ट एड डे 9 सितंबर यानी आज मनाया जाएगा। वर्ल्ड फर्स्ट एड डे तैयारियों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और आपात स्थिति के समय में जीवन बचाने के लिए व्यापक अभ्यास को बढ़ावा देता है।

World First Aid Day 2023: वर्ल्ड फर्स्ट एड डे (World First Aid Day) हर साल सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड फर्स्ट एड डे (World First Aid Day 2023) 9 सितंबर यानी आज शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने के लिए दुनियाभर के लोग एक साथ आते हैं। ये महत्वपूर्ण दिन फर्स्ट एड (First Aid) ज्ञान और कौशल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपात स्थिति के समय में जीवन बचाने के लिए इसके व्यापक अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। शरीर के किसी भी हिस्से में कट लगने या किसी प्रकार की चोट लगने पर हमें खुद को फर्स्ट एड देने में भी सक्षम होना चाहिए। हर साल वर्ल्ड फर्स्ट एड डे फर्स्ट एड के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

वर्ल्ड फर्स्ट एड डे का इतिहास (World First Aid Day History)

End of Feed