हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

World Chocolate Day 2024: चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई चॉकलेट का फैन होता है। कोई भी खुशी का मौका हो लोग अक्सर एक दूसरे को चॉकलेट देकर सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं कि हर साल वर्ल्ड चॉकलेट डे कब और क्यों मनाया जाता है।

चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता है, छोटे बच्चे हों या बड़े लोग सभी लोग चॉकलेट खूब चाव से खाते हैं। चॉकलेट ने सेलिब्रेट करने की सभी कल्चर बाउंड्री को तोड़ दिया है। जहां पहले भारतीय कल्चर में लड्डू और मिठाई खिलाकर खुशी को सेलिब्रेट किया जाता था, वहीं आज हमारे यहां भी खुशियों का सेलिब्रेशन चॉकलेट खिलाकर किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्यों 7 जुलाई 'वर्ल्ड चॉकलेट डे' को मनाया जाता है।

World Chocolate day 2024

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे?

चॉकलेट खाना तो आपको खूब पसंद होना लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल दुनिया भर में 7 जुलाई को World Chocolate Day क्यों मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत साल 2009 से हुई है। क्योंकि यही वह दिन है जब साल 1550 में दुनिया में पहली बार चॉकलेट को बनाया गया था। यही कारण है कि 7 जुलाई के दिन को दुनियाभर में World Chocolate Day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

चॉकलेट का इतिहास?

दुनिया भर के लोगों द्वारा खूब शौक से खाई जाने वाली चॉकलेट का इतिहास आपको जरूर पता होना चाहिए। चॉकलेट का इतिहास लगभग 2500 साल के करीब पुराना है। चॉकलेट का निर्माण कोको के फल से होता है। जिसे लगभग 2500 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में खोजा गया था।

End of Feed