लाइफस्टाइल

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes: आज से शुरू होगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, अपने प्रियजनों को बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 7, 2024, 09:11 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes: उड़ीसा के पुरी में हर साल भव्य जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। इस साल भगवान जगन्नाथ की यात्रा (Jagannath Rath Yatra) 7 जुलाई से शुरू हो रही है। ऐसे में इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को बधाई देने के लिए भेजें ये खास शुभकामना संदेश, देखें विशेज, कोट्स।

Image

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes: रथ यात्रा की शुरुआत हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है। ऐसा कहा जाता है कि हर साल इस खास समय पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा पर निकलते हैं। वहीं शुक्ल पक्ष के 11वें दिन भगवान जगन्नाथ की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन किया जाता है। भगवान जगन्नाथ को विष्णु जी के अवतार श्रीकृष्ण का ही रूप माना जाता है। उड़ीसा के पुरी में हर साल दिव्य जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। इस साल भगवान जगन्नाथ की यात्रा (Jagannath Rath Yatra) 7 जुलाई से शुरू हो रही है। ऐसे में इस पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को भगवान जगन्नाथ की यात्रा की बधाई दे सकते हैं। अपनों को बधाई देने और भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद प्राप्ति के लिए ये शुभकामना संदेश, कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं।

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes in Hindi

1. नगर पुरी के नाथ हैं जगत के आधार,

राम, कृष्ण, कल्की यही नारायण अवतार

जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं।

Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

2. श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के शुभ दिन

और अद्भुत पावन पर्व पर

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

3. गुलाब की महक, फूलों के हार,

भक्तो का प्यार और श्रद्धा से,

खुशियों से भर जाए हमारा यह त्यौहार,

जगन्नाथ स्वामी की यात्रा पर बहुत सारा प्यार

हैप्पी जगन्नाथ रथ यात्रा।

4. जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ,

सब के सिर पर तेरा हाथ

संग संग सदा नाथ का साथ,

कैसे कोई हो सकता है अनाथ

जय जगन्नाथ।

Jagannath Puri Rath Yatra

Jagannath Puri Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra 2024 Quotes in Hindi

5. जब जब होवे धर्म की हानि

तब तब अवतार लेवे भगवन

कर देवे मर्दन पापियों की मुक्ति

देवे हम पृथ्वी वासियों को

बोलो जगन्नाथ प्रभु की जय।

6. चन्दन की खुशबु, रेशम का हार,

भादों की सुगंध, बारिश की फुहार,

दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार

मंगलमय हो आपको भगवान जगन्नाथ का त्यौहार।

7. हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ,

अपने रथ में ले चल मुझे साथ,

लुभाए न मुझको अब कोई पदार्थ,

मेरा तो बस अब एक ही स्वार्थ,

धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ

अपने रथ में ले चल मुझे साथ

जय जगन्नाथ।

Happy Jagannath puri rath yatra quotes

Happy Jagannath puri rath yatra quotes

8. जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,

वो जग के मालिक जग के नाथ,

फैलाकर आज अपने दोनों हाथ,

आए अपनाने हमें स्वयं जगन्नाथ

रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article