लाइफस्टाइल

हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

World Chocolate Day 2024: चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई चॉकलेट का फैन होता है। कोई भी खुशी का मौका हो लोग अक्सर एक दूसरे को चॉकलेट देकर सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं कि हर साल वर्ल्ड चॉकलेट डे कब और क्यों मनाया जाता है।

Image

World Chocolate day 2024

Photo : iStock

चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता है, छोटे बच्चे हों या बड़े लोग सभी लोग चॉकलेट खूब चाव से खाते हैं। चॉकलेट ने सेलिब्रेट करने की सभी कल्चर बाउंड्री को तोड़ दिया है। जहां पहले भारतीय कल्चर में लड्डू और मिठाई खिलाकर खुशी को सेलिब्रेट किया जाता था, वहीं आज हमारे यहां भी खुशियों का सेलिब्रेशन चॉकलेट खिलाकर किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्यों 7 जुलाई 'वर्ल्ड चॉकलेट डे' को मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे?

चॉकलेट खाना तो आपको खूब पसंद होना लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल दुनिया भर में 7 जुलाई को World Chocolate Day क्यों मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत साल 2009 से हुई है। क्योंकि यही वह दिन है जब साल 1550 में दुनिया में पहली बार चॉकलेट को बनाया गया था। यही कारण है कि 7 जुलाई के दिन को दुनियाभर में World Chocolate Day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

चॉकलेट का इतिहास?

दुनिया भर के लोगों द्वारा खूब शौक से खाई जाने वाली चॉकलेट का इतिहास आपको जरूर पता होना चाहिए। चॉकलेट का इतिहास लगभग 2500 साल के करीब पुराना है। चॉकलेट का निर्माण कोको के फल से होता है। जिसे लगभग 2500 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में खोजा गया था।

वर्ल्ड चॉकलेट डे 2024 की थीम

चॉकलेट प्रेमियों को बताने जा रहे हैं कि इस साल 7 जुलाई को दुनिया भर में मनाए जा रहा विश्व चॉकलेट डे की थीम ' खेलो' है। जिसका मतलब है कि यह दिन चॉकलेट से मिलने वाले आनंद को तलाश करता है। तो इस साल आप world chocolate day के मौके पर अपने करीबी यार दोस्तों को चॉकलेट गिफ्ट करने के साथ-साथ उनके साथ कुछ समय खेलने के लिए भी निकालें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article