लाइफस्टाइल

World Blood Donor Day Quotes: रक्तदान है सबसे ऊंचा, इसके जैसा दान ना दूजा..., इन कोट्स से रक्तदान के लिए प्रेरित

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 14, 2023, 06:00 AM IST

World Blood Donor Day Quotes, Wishes, Slogan in Hindi: दुनियाभर में 14 जून का दिन विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कोट्स, पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से आप अपने करीबियों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Image

World Blood Donor Day Quotes in Hindi

World Blood Donor Day Quotes, Wishes, Slogan in Hindi: दुनियाभर में 14 जून का दिन विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) के रूप में मनाया जाता है। 18 से 65 वर्ष की आयु के बीच कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता दिवस मनाने का उद्देश्य रक्तदान करने वालों का धन्यवाद करना और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2004 में की थी। तब से हर साल 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाने लगा। वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी और इसके लिए 1930 में कार्ल लैंडस्टीनर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्मदिन 14 जून को होता है, इसलिए इस दिन रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कोट्स, पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से आप अपने करीबियों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

World Blood Donor Day Wishes Quotes, Wishes, Slogan in Hindi

मौका दीजिये अपने खून को, किसी की रगों में बहने का

ये लाजवाब तरीका है , कई जिस्मों में ज़िंदा रहने का।

मौका मिला हैं रक्तदान का

इसे यूं ना गंवाइए,

देकर के दान रक्त का

आप पुण्य कमाइए।

World Blood Donor Day Wishes, Slogan in Hindi

प्यार से बच्चे खुश,

आदर से बड़े खुश,

दया से पशु खुश,

पर रक्तदान से स्वयं प्रभु खुश।

  • रक्तदान कीजिये, मानवता के हित में काम कीजिये।
  • रक्तदान को बनाइये अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान।
  • मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय-समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान।

World Blood Donor Day Slogan in Hindi

चिन्ता में सुखाया रक्त,

क्रोध में जलाया रक्त,

हिंसा में बहाया रक्त,

अब रक्तदान करके,

धन्य कीजिए रक्त।

बच्चों के लिए कीजिए विद्यादान,

बड़ों के लिए कीजिए सेवादान,

समाज के लिए कीजिए योगदान,

पर इन्सानियत के लिए कीजिए रक्तदान।

World Blood Donor Day Slogans in Hindi

  • रक्तदान करने वाले भगवान तो नहीं पर महान जरूर होते है
  • रक्तदान को बनाइये अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान।
  • रक्तदान भाई है जरूरी, नहीं आती इससे कोई कमजोरी

जो अन्न दे वह अन्नदाता,

जो धन दे वह धनदाता,

जो विद्या दे वह विद्यादाता,

पर जो रक्त दे वह जीवनदाता।

World Blood Donor Day 2023 Wishes Quotes, Wishes, Slogan in Hindi

बहुतों ने दिया है बहुतों को जीवन दान,

क्या आपने कभी किया है रक्तदान।

  • रक्तदान कीजिये, मानवता के हित में काम कीजिये।
  • रक्तदान को बनाइये अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान।
  • मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय-समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान।

रक्तदान से आपका,

कुछ भी खर्च नही होगा,

लेकिन आपका यही रक्तदान,

किसी के लिए जीवनदान साबित होगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article