World Blood Donor Day Quotes, Slogan: रक्तदान ही है उत्तम सेवा..., रक्तदाता दिवस कोट्स, स्लोगन से फैलाएं जागरूकता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 06:46 AM IST

World Blood Donor Day Quotes, Slogan in Hindi: विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आप इन स्लोगन, कोट्स, मैसेज से रक्तदाताओं का धन्यवाद कर सकते हैं और अपने करीबियों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

World Blood Donor Day Quotes, Slogan in Hindi: विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 2004 में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करना और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। इसी के साथ रक्त के महत्व को बताना भी उद्देश्यों में शामिल है। इस दिन हर देश के पुरुष, महिलाएं एवं स्वयंसेवक जरूरतमंदों को रक्त और प्लाज्मा दान करते हैं। वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी। उन्हें इस खोज के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। रक्तदाता दिवस वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को समर्पित हैं, जिनका जन्मदिन 14 जून को होता है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आप इन स्लोगन, कोट्स, मैसेज से रक्तदाताओं का धन्यवाद कर सकते हैं और अपने करीबियों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

World Blood Donor Day Quotes, Slogan

World Blood Donor Day Quotes, Slogan

World Blood Donor Day Slogan in Hindi

  • रक्तदान कीजिये, मानवता के हित में काम कीजिये।
  • रक्तदान को बनाइये अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान।
  • मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय-समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान।
  • रक्तदान है सबसे ऊंचा, इसके जैसा दान है ना दूजा।
  • वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है।
  • यदि करनी हो जन सेवा, रक्त-दान ही है उत्तम सेवा।
  • गुप्तदान की छोड़िये बात, शीघ्र रक्तदान की करिये बात.
  • मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय-समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान।

End of Feed