लाइफस्टाइल

World Art Day 2026 Wishes: सभी कला प्रेमियों को विश्व कला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, देखें कोट्स और बधाई संदेश

World Art Day 2026 Wishes: विश्व कला दिवस हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है, ताकि कला और कलाकारों का सम्मान किया जा सके। कला हमारे भावों को व्यक्त करने और जीवन को सुंदर बनाने का माध्यम है। कला दिवस के इस खास दिन पर आप यहां से शुभकामना संदेश, शायरी देख सकते हैं।

Image

विश्व कला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2026 (pc: canva)

World Art Day 2026 Wishes: विश्व कला दिवस हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन कला और कलाकारों के महत्व को समझने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि कला सिर्फ पेंटिंग या मूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि संगीत, नृत्य, लेखन, नाटक और कई अन्य रूपों में हमारे जीवन का हिस्सा है। कला हमारे जीवन को रंगीन और सुंदर बनाती है। यह हमारे भावों को व्यक्त करने का एक खास तरीका है, जिससे हम बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कह सकते हैं। कला के जरिए हम अपनी संस्कृति, परंपरा और सोच को दुनिया के सामने रखते हैं। विश्व कला दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम कला को अपनाएं, कलाकारों का सम्मान करें और अपने अंदर छुपी रचनात्मकता को बाहर लाएं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कला के बिना जीवन अधूरा है। विश्व कला दिवस के इस खास दिन पर आप यहां से शुभकामना, कोट्स, शायरी और बधाई संदेश आप यहां से देख सकते हैं।

Vishwa Kala Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye-

1) कला से रंगीन है ये दुनिया सारी,

हर दिल में बसती इसकी चिंगारी,

भावों को देती ये नई पहचान,

कला ही है जीवन की असली कहानी।

2) तूलिका से जब सपने सजते हैं,

रंगों में अहसास पिघलते हैं,

कला वो जादू है इस जीवन का,

जिससे सूने दिल भी खिलते हैं।

3) हर रेखा में एक कहानी छुपी,

हर रंग में एक जुबानी छुपी,

कला है दिल की गहराई का सफर,

जिसमें हर भावना पुरानी छुपी।

World Art Day Short Quotes-

4) कला से ही दुनिया खूबसूरत है,

हर सूरत में इसकी मूरत है,

जो समझे इसकी गहराई को,

उसी के जीवन में असली सूरत है।

5) कला है दिल की आवाज़ प्यारी,

हर रूप में लगती है न्यारी,

जो इसे समझ ले एक बार,

उसकी दुनिया बन जाए सितारी।

6) रंगों में छुपे हैं ख्वाब हजार,

हर चित्र कहे दिल का इज़हार,

कला से जुड़ जाए जो इंसान,

उसका जीवन हो जाए साकार।

7) कला में बसता है जादू निराला,

हर रूप लगे सबसे मतवाला,

जो इसे दिल से अपनाता है,

उसका जीवन बनता है उजाला।

Happy World Art Day Hindi Wishes-

8) कला है सुकून की पहचान,

हर दर्द का है ये समाधान,

जो डूब जाए इसके रंगों में,

वो बन जाता है महान।

9) कला है आत्मा की जुबान,

इसमें छुपा हर अरमान,

जो इसे महसूस कर ले दिल से,

वो बन जाता है खास इंसान।

10) कला है हर भावना की पहचान,

ये जोड़ती दिल से दिल का अरमान,

विश्व कला दिवस पर यही दुआ,

हर दिल में बस जाए इसका सम्मान।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article