महिला या पुरुष किसकी याददाश्त होती है ज्यादा तेज? जानिए क्या कहती है इससे जुड़ी रिसर्च

कई बार दोस्तों या परिवार में यह बहस छिड़ जाती है कि महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है या पुरुषों की। वहीं याददाश्त का तेज होना आपकी जिंदगी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। हालिया शोध में साबित हुआ है कि महिला और पुरुष दोनों की मानसिक क्षमता अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं महिला या पुरुष किसकी याददाश्त कितनी होती है?

याददाश्त यानी हमारी वह क्षमता जिससे हम बीती बातों, लोगों, तारीखों या घटनाओं को याद रखते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में इसकी अहम भूमिका होती है। अगर किसी व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाए तो साधारण से काम भी मुश्किल लगने लगते हैं। जैसे चाबियां कहाँ रखीं, कौन-सा काम अधूरा छोड़ा या किससे क्या बात की थी। इसलिए, स्वस्थ और मजबूत याददाश्त का होना जरूरी है। लोग कहते हैं महिलाएं सालगिरह और जन्मदिन नहीं भूलतीं, जबकि पुरुष इन तारीखों को अक्सर याद नहीं रख पाते। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? हाल ही में हुई एक रिसर्च इस पर दिलचस्प तथ्य बताती है। आइए जानते हैं कि असल में महिलाओं या पुरुषों में से किसकी याददाश्त ज्यादा तेज होती है?

Women or men Who has a sharper memory

रिसर्च में क्या निकला नतीजा

लखनऊ के KGMU और PGI के एक्सपर्ट्स द्वारा की गई एक हालिया रिसर्च में चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में भूलने की आदत लगभग तीन गुना ज्यादा पाई गई। रिसर्च के मुताबिक हर 100 पुरुषों में से 13 को भूलने की समस्या थी। जबकि हर 100 महिलाओं में से 39 महिलाएं भूलने की परेशानी से जूझ रही थीं। यह परिणाम साफ दिखाता है कि महिलाओं में भूलने की समस्या अधिक आम है।

End of Feed