लाइफस्टाइल

इन चीजों से कोसो दूर रहते हैं फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन, 'हेल्थ इज वेल्थ' को बनाया है जीवन का मंत्र

Milind Soman Birthday : फिल्म इंडस्ट्री के सुपरमॉडल और फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन 4 नवंबर मंगलवार यानी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिलिंद सोमन अपने फिटनेस रूटीन के लिए भी जाने जाते हैं, जो न केवल बेहद सरल बल्कि प्रशंसकों को प्रेरित करने वाला भी होता है। आइए जानते हैं मिलिंद सोमन का फिटनेस रूटीन...

Image

मिलिंद सोमन की फिटनेस (फोटो - Insta @milindrunning)

Milind Soman Birthday : फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन 4 नवंबर मंगलवार यानी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिलिंद कई इंटरव्यू में अपने फिटनेस मंत्र का जिक्र कर चुके हैं। अभिनेता सिंपल नाश्ता, चाय-कॉफी से परहेज, व्यायाम, योग-ध्यान पर फोकस और तेल वाली चीजों से दूर रहते हैं और यही उनके 'स्वास्थ्य ही धन है' के मंत्र का आधार है। एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि वह प्रकृति से प्रेरित अनोखे वर्कआउट करते हैं, जो 15-20 मिनट में ही उन्हें पूरे दिन की ऊर्जा से भर देते हैं। मिलिंद कभी खुली छत पर बारिश में व्यायाम करते तो कभी पहाड़ों पर चढ़ते और कई किलोमीटर साइकिल चलाते भी नजर आते हैं। आज मिलिंद सोमन के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनका फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं।

रनिंग का शौक

खास बात है कि मिलिंद फिक्स्ड शेड्यूल फॉलो नहीं करते, बल्कि मौसम, जगह और मूड के हिसाब से एक्सरसाइज बदलते रहते हैं। वह अक्सर रनिंग करते नजर आते हैं। स्टॉकहोम के जंगलों में 20,000 स्टेप्स या स्विस आल्प्स में ट्रेकिंग। उनका मानना है कि रनिंग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, एक खास तरह का ध्यान है। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रनिंग सैंडल पहनकर 80 किमी साइकिलिंग की थी।

प्रकृति के साथ व्यायाम

बेहद खास अंदाज में अभिनेता रोजमर्रा की चीजों को वर्कआउट में बदल देते हैं। साइकिलिंग को वे ऑफिस कम्यूट का हिस्सा बनाते हैं, जिससे लेग मसल्स मजबूत होते हैं और पेट की मसल्स का भी वर्कआउट होता है। बॉडी वेट एक्सरसाइज में मिलिंद के पसंदीदा पुल-अप्स हैं, जंगल में पेड़ की डाल से पुल-अप्स करते हुए वे कहते हैं, "यह फॉरेस्ट बाथिंग है, जहां प्रकृति ही जिम बन जाती है।"

अभिनेता हैंड स्टैंड प्रैक्टिस को भी काफी महत्व देते हैं। वह उल्टे खड़े होकर बैलेंस सुधारने और कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए इस अभ्यास को करते हैं। पुश-अप्स उनके सिग्नेचर हैं, एक स्ट्रेच में 50 से 100 या उससे ज्यादा भी कर देते हैं। उनका मानना है कि पुश-अप्स चेस्ट, शोल्डर्स और ट्राइसेप्स मसल्स को बहुत जबरदस्त तरीके से ट्रेन करते हैं।

प्लैंक्स को वह बेली फैट का दुश्मन मानते हैं। वहीं, योग और ध्यान उनके रूटीन का अहम हिस्सा है। उनके सुबह की शुरुआत प्राणायाम से होती है, जो सांसों को कंट्रोल कर मानसिक शांति देता है। यही नहीं, स्विमिंग को वह बूस्टर मानते हैं।

क्या खाते हैं और क्या नहीं?

मिलिंद की डाइट भी सिंपल है, वह फल, हरी सब्जियों, मोटे अनाज और मीट का खूब सेवन करते हैं। वे पैकेज्ड फूड से दूर रहते हैं और 7-8 ग्लास पानी पीते हैं। नींद को प्रायोरिटी देते हैं। अभिनेता चाय और कॉफी से भी दूर रहते हैं।

इनपुट - आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article