लाइफस्टाइल

Matar Kachori Recipe: सर्द शाम में गरमा गरम चाय के साथ खाएं स्वादिष्ट-क्रिस्पी मटर की कचौरी, देखें रेसिपी

मटर कचौरी कैसे बनाएं, Matar Kachori Recipe: सर्दियों की शाम में कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स खाने का मन है। तो गरमा गरम चाय के साथ एन्जॉय करने के लिए क्रिस्पी और स्वाद से भरपुर मटर की कचौरी बनाई जा सकती है। देखें घर पर बढ़िया वाली मटर की कचौरी कैसे बनाएं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

Matar Kachori Recipe

मटर कचौरी कैसे बनाएं, Matar Kachori Recipe: ठंड का मौसम आते ही सड़क किनारे गर्मागर्म कचौरी-जलेबी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। खासतौर पर मटर वाली कचौरी का तड़कता हुआ स्वाद सर्दियों के मजे को दोगुना कर देता है। लेकिन बाजार वाली कचौरी देखकर अगर आपको भी सेहत की चिंता होने लगती है, लेकिन खाने का मन भी करता है। तो आपकी इस दुविधा को हम हल कर सकते हैं। आप भी घर पर एक सिंपल सी रेसपी स्टेप्स को फॉलो कर स्वादिष्ट दुकान जैसी कचौरी तैयार कर सकते हैं। देखें विंटर स्पेशल मटर कचौरी की बहुत ही आसान और फेमिली रेसिपी, जिसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

सामग्री

कचौरी के लिए

2 कप मैदा

2 चम्मच घी

नमक

पानी

तेल

मटर की स्टफिंग के लिए

1 कप उबले हुए मटर

1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट

जीरा

हींग

अजवाइन

धनिया पाउडर

लाल मिर्च

अमचूर

गरम मसाला

नमक

धनिया पत्ती

कचौरी कैसे बनाएं

सबसे पहले आपको कचौरी का आटा तैयार कर लेना है। जिसके लिए एक बड़े बाउल में मैदा, नमक और घी डाले। फिर उसे अच्छे से मिला लें और थोड़ा गुनगुना पानी डालकर अच्छे से मुलायम सा आटा गूंथ लें। इस आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

अब स्टफिंग के लिए आपको एक कढ़ाई में तेल गरम करना है। उसमें जीरा, अजवाइन, हींग डालकर तड़का तैयार कर लें। इसमें मटर, अदरक मिर्च का पेस्ट, अमचूर, नमक, मिर्च और अन्य मसाले डाल दें। सभी मसालों को कुछ देर के लिए भून लें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

अब आपको इस मिश्रण को मिक्सर में दरदरा पीस लेना है। और कटी हुई धनिया पत्ती मिला देनी है।

कचौरी बनाने के लिए आटे को दोबारा हल्का सा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर एक लोई को बेलकर एक छोटा सा पूरी जैसा गोल आकार दें। बीच में मटर की स्टफिंग रखें और किनारों को ऊपर की ओर इकट्ठा करके बंद कर दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले। हथेली से हल्का दबाकर इसे चपटा कर लें। ध्यान रहे, यह फटना नहीं चाहिए।

अब कचौरी को तेल गरम करके अच्छे से मध्यम आंच पर तल लें। और आपकी स्वादिष्ट सी मटर वाली कचौरी बनकर तैयार है। इसे आप शाम की चाय के साथ सर्व करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article