Winter Hairfall Control Tips (सर्दियों में हेयरफॉल कैसे रोके): सर्दियों का मौसम शुरु होते ही बालों से जुड़ी समस्याएं शुरु हो जाती हैं। ठंडी हवा और सूखे मौसम में कारण बाल झड़ने लगते हैं तो रूखे और बेजान हो सकते हैं। सर्दियों में मौसम की नमी के साथ साथ जब सिर की नमी चली जाती है, तो बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं। अगर बाल धोने के बाद उन्हें ठीक से नहीं सुखाया जाए या बहुत गर्म पानी से धोया जाए, तो बाल और ज्यादा गिरने लगते हैं। अगर आपको भी इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्या हो रही है, तो ये वाली असरदार टिप्स आपके काम आ सकती हैं।
गर्म तेल की मसाज करें
सर्दियों में बालों को नमी की जरुरत होती है। ऐसे में आप बालों में नारियल, बादाम या जैतून के तेल से हल्की हल्की मसाज कर सकते हैं। इससे बालों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जड़े मजबूत होती हैं।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करता है और डैंड्रफ से राहत देता है। हफ्ते में 2 बार स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाएं।
हेयर मास्क लगाएं
सर्दियों के मौसम में बालों में हेयर मास्क लगाना भी असरदार हो सकता है। आपको हफ्ते में एक बार दही, शहद और अंडा का मास्क लगाना असरदार हो सकता है।
आंवला और मेथी
आंवला जूस और मेथी के दाने बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इनका पेस्ट बनाकर सिर में लगाएं।
पानी पीते रहें
इसी के साथ साथ बालों की अच्छी हेल्थ के लिए पानी पीते रहना बहुत ही जरूरी हैं। वहीं अच्छे हाइड्रेशन के साथ साथ अच्छा खाना भी जरूरी है। बालों के लिए प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E जरूरी हैं। अंडा, दाल, बादाम और हरी सब्जियाँ खाएं।
इसी के साथ साथ केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों में लगाने से बचना चाहिए। वहीं बालों को ढककर रखने से भी बाल झड़ने से बचते हैं। वहीं रात को सोने से पहले सिर की हल्की मालिश करें और बालों को ढीली चोटी में बांधें ताकि रगड़ से टूटे नहीं। इन छोटी छोटी ट्रिक्स से आप बालों की ग्रोथ अच्छी कर सकते हैं।
