लाइफस्टाइल

Winter Fashion Tips: सर्दियों में भी स्टाइल नहीं होगा कम, लेडीज बस फॉलों कर लें ये वाली फैशन टिप्स

Winter Fashion Tips: सर्दियों का मतलब फैशन से समझौता करना नहीं है। इन आसान टिप्स की मदद से आप न सिर्फ अपनी बॉडी को गर्म रख सकती हैं, बल्कि हर मौके पर एक परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट भी दे सकती हैं। तो इस सर्दी इन फैशन टिप्स को फॉलों कर गर्म रहिए, स्टाइलिश रहिए।

Image

Winter fashion for women

Winter Fashion Tips: सर्दियों का मौसम आ गया है, और अक्सर ठंड में गर्म कपड़ों की लेयरिंग के नीचे अपनी स्टाइल खो जाने का डर रहता है। लेकिन घबराइए नहीं, क्योंकि इस सर्दी में आप गर्मी के साथ-साथ शानदार स्टाइल भी कैरी कर सकती हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने विंटर वार्डरोब को और भी आकर्षक बना सकती हैं। तो इस सर्दी स्टाइल से समझौता नहीं करना होगा, देखें कैसे सिंपल फैशन टिप्स फॉलों कर आप अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

लेयरिंग का जादू

सर्दियों में फैशन की सबसे अहम कुंजी है लेयरिंग यानी परतों में कपड़े पहनना। भारी-भरकम स्वेटर पहनने के बजाय, हल्के कपड़ों की कई परतें पहनना ज़्यादा फायदेमंद और स्टाइलिश होता है। इसकी शुरुआत एक कोटन की टी-शर्ट या टर्टलनेक से करें। उसके ऊपर एक हल्का स्वेटर या कार्डिगन पहनें, और सबसे बाहरी परत के रूप में एक ट्रेंडी कोट, जैकट या ब्लेज़र पहनें। इस तरह आप ठंड से भी बचेंगी और ज़रूरत पड़ने पर एक परत उतारकर भी स्टाइलिश बनी रहेंगी।

एक्सेसरीज से करें स्टाइल

सर्दियों के फैशन में एक्सेसरीज़ की अहम भूमिका होती है। एक रंग-बिरंगा स्टोल, मफलर या दुपट्टा न सिर्फ आपको ठंड से बचाएगा, बल्कि आपके सिंपल ऑउटफिट में स्टाइल का तड़का भी लगा देगा। इस मौसम में वेलवेट, ऊन और नकली फर जैसे टेक्सचर वाली एक्सेसरीज़ चुनें। इसके अलावा, स्टाइलिश ग्लव्स और एक प्यारी सी बीनी या फेल्ट हैट भी आपके लुक को कॉम्प्लीट करेगी।

फुटवियर का चुनाव

ठंड में सही चप्पल जूते का चुनाव करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी है।इस सीज़न में स्टाइलिश एंकल बूट्स, लेदर या सूटेड बूट्स ट्राई करें जो आपकी डेनिम या कोरडरॉय पैंट्स के साथ परफेक्ट लगें। कोरडरॉय और डेनिम जैसे मोटे कपड़ों से बनी पैंट्स या ए-लाइन स्कर्ट्स न सिर्फ गर्मी देती हैं, बल्कि आपके लुक को एक क्लासिक और एलिगेंट टच भी देती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article