लाइफस्टाइल

William Shakespeare Motivational Quotes: कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है...सफलता की गारंटी देते हैं शेक्सपियर की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 13, 2024, 06:48 AM IST

William Shakespeare Motivational Quotes: विलियम शेक्सपियर की गिनती महान लेखक और नाटककार के तौर पर की जाती है। उनके विचार युवाओं को आज भी प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Image

william shakespeare Motivational Quotes

William Shakespeare Motivational Quotes: विलियम शेक्सपियर दुनिया के महान लेखक और नाटककार थे। शेक्सपियर की रचनाओं का जादू आज भी दुनिया पर छाया हुआ है। उनके नाटकों में जीवन का हर रंग देखने को मिलता है। वहीं उनकी रचनाएं और विचार एक सफल जीवन जीने का रास्ता दिखाती है। शेक्सपियर के नाटक और उद्धरण आज भी लोगों को जीने का तरीका सिखाते हैं। शेक्सपियर को आमतौर पर 'बार्ड ऑफ एवन' और इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि कहा जाता था। वह अंग्रेजी साहित्य के सबसे महान लेखक थे जिनकी कृतियों को पूरी दुनिया में व्यापक रूप से पढ़ा और सराहा जाता है। उनके विचार युवाओं में नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्ग दिखाने का काम करेंगे।

William Shakespeare Motivational Quotes in Hindi

1. कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।

2. बुद्धिमानी से और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।

3. प्यार अंधा होता है और प्यार में डूबे लोगों की अच्छे या बुरे की समझ कम हो जाती है।

4. यदि आप हमें कांटा चुभाएं, तो क्या हमारा खून नहीं निकलेगा? आप हमें गुदगुदी करें, तो हम हंसे नहीं? अगर आप हमें जहर देंगे, तो क्या हमारी मौत नहीं होगी? और यदि आप हमारे साथ गलत करते हैं, तो क्या हम बदला नहीं लेंगे?

5. महंगे उपहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपहार दे रहे हैं उनका सम्मान हो।

6. दुखी लोगों के पास कोई अन्य इलाज नहीं, बल्कि केवल आशा है।

7. शैतान अपने उद्देश्य के लिए धर्मग्रंथों का सहारा ले सकते हैं।

8. कुछ नहीं से कुछ भी नहीं आएगा। यानी सफल होने के लिए उस दिशा में काम करना जरूरी है।

9. एक मासूम फूल की तरह दिखो, लेकिन अंदर से सर्प की तरह रहो।

10. बीती बात को बार-बार याद कर शोक मनाना, नई मुसीबत बुलाने जैसा है। जो हमारी किस्मत में नहीं है, उसके लिए शिकायत करना बेकार है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article