William Shakespeare Motivational Quotes in Hindi: विलियम शेक्सपियर एक ऐसा नाम है जो अंग्रेजी साहित्य की बगिया में सालों से एक सबसे खूबसूरत फूल की तरह महक रहा है। विलियम शेक्सपियर ने अपने साहित्य से ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि उनके अंदर सामाजिक चेतना का भी संचार किया। विलियम शेक्सपियर के विचारों को आत्मसात कर कई लोगों ने अपने जीवन में सफलता हासिल की। विलियम शेक्सपियर के कई विचार हैं जो आज भी हमें जीवन के दर्शन से ना सिर्फ रूबरू करवाते हैं बल्कि आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। आइए डालते हैं विलियम शेक्सपियर के मोटिवेशनल कोट्स पर एक नजर:
- आप एक किरदार है और यह दुनिया एक रंगमंच। इसपर आपको अपने जीवन में कई किरदार निभाने पड़ेगे।
- वो पिता बुद्धिमान है जो अपनी संतान को जानता है।
- महानता से घबराइये नहीं क्योंकि कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हांसिल करते हैं, और कुछ लोगों के ऊपर महानता थोप दी जाती है।
- कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।
- डरपोक अपनी मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं, बहादुर मौत का स्वाद और कभी नहीं बस एक बार चखते हैं।
- बुद्धिमानी से और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।
- प्यार अंधा होता है और प्यार में डूबे लोगों की अच्छे या बुरे की समझ कम हो जाती है।
- महंगे उपहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपहार दे रहे हैं उनका सम्मान हो।
- जैसे अँधेरे में एक छोटी सी मोमबत्ती भी दूर तक प्रकाश बिखेरती है, उसी तरह इस बुरी दुनिया में एक अच्छा काम दूर तक चमकता है।
- शैतान अपने उद्देश्य के लिए धर्मग्रंथों का सहारा ले सकते हैं।
- कुछ नहीं से कुछ भी नहीं आएगा। यानी सफल होने के लिए उस दिशा में काम करना जरूरी है।
- एक मासूम फूल की तरह दिखो, लेकिन अंदर से सर्प की तरह रहो।
- बीती बात को बार-बार याद कर शोक मनाना, नई मुसीबत बुलाने जैसा है।
- जो हमारी किस्मत में नहीं है, उसके लिए शिकायत करना बेकार है।
बता दें कि शेक्सपियर ने अपने पूरे जीवन काल में लगभग 38 नाटकों, 154 सनेट्स, 2 लंबी कविता और कुछ अन्य छंदों की रचनाएं की। इतना ही नहीं उन्होंने लगभग 1700 अंग्रेजी के शब्दों को जन्म दिया था। साहित्य क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले विलियम शेक्सपियर ने 23 अप्रैल 1616 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
