No Tobacco Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? क्या है इस दिन का महत्व? जानें इस साल की थीम और इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2024, 06:06 AM IST

No Tobacco Day 2024: हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। ये दिन तंबाकू छोड़ने के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए खास है। आइये विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने के पीछे का कारण, इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में डिटेल में जानते हैं। साथ ही जानते हैं कि इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस का क्या थीम है।

No Tobacco Day 2024: 'तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक है..' हर सिगरेट और तंबाकू के पैकेट पर ये लिखा ही होता है। बावजूद इसके आज दुनियाभर में 1.3 अरब लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। तंबाकू की लत न जाने कितने ही घर उजाड़ चुकी है, लोगों को मौत के मुंह में ढकेल चुकी है। तंबाकू की लत आज के समय में चिंता का विषय है। ये आपके शरीर को अंदर के खोखला कर देती है। कई सारे लोगों को ऐसा लगता है कि वो कितने सालों से इसे खा रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। बस इसी लिए तंबाकू निषेध दिवस की जरूरत है। हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिससे दुनियाभर में लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा सके। आइये जानते हैं कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस की शुरुआत कब हुई थी और इसके पीछे का इतिहास क्या है। साथ ही इस दिन का महत्व और इस साल की थीम से भी आपको रूबरू कराएंगे।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 की थीम क्या है? ( Anti-Tobacco Day 2024 Theme) -

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 की थीम Protecting Children From Tobacco Industry Interference है। इसका मतलब है तंबाकू उद्योग की दखल से बच्चों की रक्षा करना, ताकि भविष्य की पीढ़िय सुरक्षित की जा सके और तंबाकू के इस्तेमाल में गिरावट जारी रहे। इसके तहत लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि बच्चों को तंबाकू की फैक्ट्रियों में काम न कराया जाए।

End of Feed