World Earth Day 2025: 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 22, 2025, 06:19 AM IST

हर साल की तरह इस साल भी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण की संरक्षण करना है। यहां आज जानेंगे कि क्या है विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास, क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस और क्या है इस साल की थीम।

विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पृथ्वी की देखभाल करने के लिए प्रेरित करने के लिए समर्पित है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी की रक्षा करना था। पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया। 1990 में डेनिस हेस ने इसे विश्व स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। 2016 में पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया।

World Earth Day 2025

विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व

विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना, प्रदूषण कम करना और ऊर्जा सहित संसाधनों की खपत को रोकना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि अनगिनत जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए और इसकी रक्षा करनी चाहिए।

End of Feed