रोज दूध लेने जाते समय आपने शायद एक बात जरूर नोट की होगी। दुकान पर रखे दूध के पैकेट अलग-अलग रंगों में नजर आते हैं। कोई नीला होता है, कोई हरा तो कोई ऑरेंज रंग का। ज्यादातर लोग इन रंगों को सिर्फ पैकेट की डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में इन रंगों के पीछे एक खास जानकारी छिपी होती है। अगर आप भी ऐसे ही पैकेट का रंग देखकर दूध ले लेते हैं। तो जान लीजिए कि, दूध के पैकेट के ये रंग बताते हैं कि दूध किस टाइप का है और उसमें फैट की मात्रा कितनी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, बच्चों की ग्रोथ के लिए दूध खरीद रहे हैं या फिर रोजमर्रा की चाय-कॉफी के लिए दूध लेते हैं, तो सही पैकेट चुनना जरूरी है।
हरे रंग का पैकेट क्या बताता है?
आमतौर पर हरे रंग का पैकेट टोंड मिल्क होता है, जिसमें फैट कम होता है। ये उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जो बैलेंस्ड डाइट लेते हैं और रोजाना दूध पीते हैं। इस रंग के पैकेट वाले दूध का स्वाद और पोषण अच्छी मात्रा में होता है।
नीले रंग का पैकेट किसका संकेत है?
नीले रंग का पैकेट अक्सर डबल टोंड मिल्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फैट और कैलोरी दोनों कम होती हैं। वजन कंट्रोल में रखने या कम फैट वाला दूध पसंद करने वाले लोग ये वाला दूध पी सकते हैं। ये वैसे तो हल्का होता है, लेकिन इसमें जरूरी पोषण पूरा मौजूद होता है।
