किसने किया था सफ़ेद, तीन इंच लंबी और एक उंगली जितनी चौड़ी चीज का अविष्कार? जानें सिगरेट का रोचक इतिहास

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 17, 2025, 01:18 PM IST

धूम्रपान, जिसे सिगरेट, बीड़ी, सिगार पीने के रूप में जाना जाता है, एक ऐसी आदत है जो दुनियाभर में लाखों लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि इसका आविष्कार किसने किया और क्या है इसका इतिहास।

सिगरेट एक छोटा बेलनाकार उत्पाद है जिसे तम्बाकू के सूखे और कटे हुए पत्तों से बनाया जाता है, जिसे पतले कागज में लपेटा जाता है। धूम्रपान करने के लिए बनाया गया है। सिगरेट में निकोटीन होता है, जो एक अत्यधिक नशीला पदार्थ है। सिगरेट पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक माना जाता, लेकिन बावजूद इसके दुनियाभर में धुम्रपान करने वालों की कोई कमी नहीं है। हमारे आसपास भी कई ऐसे लोग रहते हैं जो हर 15-20 मिनट पर धुम्रपान करते हैं। पिछले कुछ सालों में सिगरेट पीने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। खासकर यंगस्टर्स के बीच स्मोकिंग का क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिगरेट की उत्पत्ति कैसे हुई थी। इसका इतिहास क्या है। चलिए जानते हैं इसका इतिहास क्या है।

history of cigarette

सिगरेट का इतिहास

शुरुआती दौर (15वीं-18वीं शताब्दी)

तंबाकू का उपयोग सबसे पहले अमेरिका के मूल निवासियों ने किया था। वे तंबाकू के पत्तों को पाइप में भरकर पीते थे या उन्हें चबाते थे। 15वीं शताब्दी में, क्रिस्टोफर कोलंबस ने अमेरिका की यात्रा की और तंबाकू को यूरोप ले गए। 16वीं शताब्दी तक, तंबाकू यूरोप और एशिया में फैल गया और इसे औषधीय उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। शुरुआत में, लोग तंबाकू को पाइप में भरकर पीते थे, चबाते थे या सूंघते थे। हालांकि, उस समय सिगरेट का आविष्कार नहीं हुआ था।

End of Feed