लाइफस्टाइल

सिर दर्द में किस तेल से मालिश करना चाहिए? नेचुरल पेनकिलर साबित होते हैं ये 3 ऑयल, मिनटों में दिलाते हैं राहत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 10, 2024, 03:17 PM IST

Oils For Headache: सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग पेनकिलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ नेचुरल ऑयल की मदद से भी सिर दर्द से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

Image

Oils Best for Headache

Oils For Headache: सिर दर्द एक समस्या है, इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। सिर दर्द होने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन जो कॉमन वजह है वो है तनाव, थकान, लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन देखना। ऐसे में जब तेज सिर दर्द होता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए लोग पेनकिलर का सेवन करते हैं। लेकिन ये बात हम सभी जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा दवाओं का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी सिर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए तेल से मालिश करना अच्छा ऑप्शन माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं सिर दर्द से छुटकारा दिलाने में कौन कौन सा तेल कारगर साबित होता है।

सिरदर्द से छुटकारा दिलाएं ये ऑयल - Which oil is best for headache in hindi

मेन्थॉल ऑयल या पुदीने का तेल

मेन्थॉल ऑयल या पुदीने का तेल से मालिश करने से सिर दर्द से मिनटों में छुटकारा मिल सकता है। यह नसों को को ट्रिगर करके दर्द को सुन्न करता है। इसमें मौजूद मेन्थॉल मांसपेशियों को रिलैक्स करके दर्द को कम करने का काम करता है। ऐसे में अगर आप तेज सिरदर्द से परेशान हैं तो पुदीने के तेल से मालिश कर सकते हैं।

लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल तनाव को कम करने में सहायक साबित होता है। इस तेल का इस्तेमाल माइग्रेन जैसे सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है।

कैमोमाइल ऑयल

कैमोमाइल ऑयल मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। साथ ही चिंता, एंग्जायटी और अनिद्रा के लक्षणों को भी कम करता है। ऐसे में इस तेल से मालिश करने से भी सिर दर्द से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article