रिजल्ट हो जाए खराब तो करें ये काम, प्रेमानंद महाराज ने बताया असफलता हैंडिल का मूलमंत्र

What To do after failing exams : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने एग्जाम में फेल होने वाले बच्चों को इस स्थिति से निपटने का मूलमंत्र दिया है। आइए जानते हैं कि वह क्या है।

What To do after failing exams : इन दिनों देशभर में बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट आ रहे हैं। कई स्टूडेंट्स अच्छे अंक लाते हैं, वहीं, कुछ बच्चे असफल भी हो जाते हैं। ऐसे समय में कई बार बच्चे निराशा, तनाव और डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसी विषय पर संत प्रेमानंद महाराज ने एक प्रवचन में स्टूडेंट्स और अभिभावकों को महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि यह खुद को सुधारने का अवसर होती है। दिल्ली से आईं एक भक्त ने जब महाराज जी से पूछा कि मई -जून बच्चों के रिजल्ट घोषित होने का समय है। कुछ बच्चे असफल हो जाते हैं तो व्याकुल होकर या डिप्रेशन में आकर कुछ भयावह कृत्य कर लेते हैं तो ऐसे में उनके अंदर आध्यात्मिक बल कैसे लाया जाए।

What To do after failing exams   प्रेमानंद महाराज ने बताया सफलता का सूत्र

प्रेमानंद महाराज ने बताया सफलता का सूत्र

इन कारणों से फेल हो जाते हैं बच्चे

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कोई भी स्टूडेंट तभी फेल होता है, जब वह अपने विषय पर पर्याप्त अभ्यास नहीं करता। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों का ध्यान पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल, गलत संगति और समय बर्बाद करने वाली आदतों में जा रहा है। घंटों मोबाइल चलाना, गंदे कंटेंट देखना, नशे की तरफ बढ़ना और कम उम्र में रिलेशनशिप जैसी चीजें स्टूडेंट्स की एकाग्रता को कमजोर कर रही हैं। इसी कारण बच्चे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते और परीक्षा में अच्छे परिणाम नहीं ला पाते हैं।

End of Feed