क्या है Sleep Divorce? रिश्ते को बचाए रखने में क्यों माना जा रहा कारगर, जानिए इसके फायदे और नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 06:52 PM IST

Sleep Divorce Benefits: रात में अपने पार्टनर के साथ सोने के दौरान अगर आप उनकी कुछ आदतों से परेशान हैं, तो इसका सिंपल इलाज है- स्‍लीप डिवोर्स। बता दें, शब्द स्लीप डायवोर्स आजकल काफी ट्रेंड कर रहा। जानिए इस शब्द का सटीक मतलब क्या है और क्यों कपल्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

Sleep Divorce Benefits In Hindi: दिनभर की थकान के बाद जब आप चैन की नींद लेने रात के वक्त अपने पार्टनर के साथ सोते हैं, तो उनकी कुछ अजीबोगरीब आदतों की वजह से सो नहीं पाते। नींद अच्छी न ले पाने से स्‍लीप एप्निया, मूड स्‍विंग, फोकस की कमी, पर्सनैलिटी में इफेक्ट और व्यवहार में बदलाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कपल के बीच रिश्‍ते में कड़वाहट पैदा हो सकती है। इस समस्‍या का एक मात्र समाधान है- स्‍लीप डिवोर्स। इन दिनों स्लीप डायवोर्स काफी ट्रेंड में चल रहा है, जिसे कपल्स के रिश्ते के लिए फायदेमंद भी बताया जा रहा है। इसी के साथ आइए जानते हैं आखिर ये है क्या और कैसे रिश्ते बचाने में कारगर माना जा रहा है।

sleep divorce, Relationship Tips, sleeping couples

What Is Sleep Divorce

क्या है स्लीप डायवोर्स?(What Is Sleep Divorce)

End of Feed