Revenge Dressing: क्या होती है रिवेंज ड्रेसिंग, डायना से रिहाना तक ने अपने एक्स से लिया बदला

क्या इससे बेहतर प्रतिशोध हो सकता है कि आप अपने एक्स से बहुत बेहतर दिखें? आइए डालते हैं नजर कि किस-किस मशहूर हस्तियों ने इस रिवेंज ड्रेसिंग के ट्रेंड को आगे बढ़ाया।

Revenge Dressing: ब्रिटेन के शाही परिवार की दिवंगत प्रिंसेस डायना अपने फैशन के लिए भी काफी मशहूर थीं। उनका स्टाइल आज तक लोग फॉलो करते हैं। प्रिंसेस डायना ने रिवेंज ड्रेसिंग का ट्रेंड भी सेट किया था। रिवेंज ड्रेसिंग मतलब प्रतिशोध के तौर पर पहनी जाने वाली ड्रेस। एक कार्यक्रम में उनके पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर बाउल्स के रिलेशनशनिप को लेकर कुछ विवादास्सप टिप्पणी हुई थी तब डायना एक ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं। यह ड्रेस प्रिंसेस डायना ने उस विवाद के विरोध में पहना था। इस फेमस ब्लैक ड्रेस को डिजाइन किया था। डायना के इस ड्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। तब अखबारों में हेडलाइन छपी थी कि "चार्ल्स हड़बड़ाते हैं जबकि डायना चमकती हैं।" उसके बाद तो रिवेंज ड्रेसिंग का चलन ही आम हो गया। क्या इससे बेहतर प्रतिशोध हो सकता है कि आप अपने एक्स से बहुत बेहतर दिखें? आइए डालते हैं नजर कि किस-किस मशहूर हस्तियों ने इस रिवेंज ड्रेसिंग के ट्रेंड को आगे बढ़ाया:

2

डकोटा जॉनसन (File Photo: AP); प्रिंसेस डायना (Photo: Instagram) और रिहाना (Photo: Instagram)

लिली एलन

लिली एलन ने अपने पति डेविड हार्बर के साथ विवाह टूटने के बाद कई शानदार लुक पेश किए। हाल ही में, "द हंगर गेम्स: ऑन स्टेज" के प्रीमियर में उन्होंने 1999 के गालियानो युग के काले, पारदर्शी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उन्होंने ब्रा नहीं पहनी थी।

End of Feed