परमिसिव पेरेंटिंग क्या होती है? बच्चों पर क्या होता है असर, जरूर जान लें पेरेंट्स

Permissive Parenting, Permissive Parenting Kya hai (परमिसिव पेरेंटिंग क्या है): परमिसिव पेरेंटिंग बच्चों को आजादी और आत्मविश्वास देती है, जिससे उनका मानसिक और भावनात्मक विकास बेहतर होता है। लेकिन इसे अपनाते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि बच्चे स्वतंत्र होने के साथ जिम्मेदार भी बन सकें।

Permissive Parenting Style: पेरेंटिंग की दुनिया जितनी महत्वपूर्ण है उतनी ही विशाल भी है। अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए पेरेंट्स तरह-तरह के पेरेंटिंग स्टाइल आजमाते हैं। कोई एलिफेंट पेरेंटिंग की राह चुनता है तो किसी तो पांडा पेरेंटिंग रास आता है। बहुत से माता-पिता परमिसिव पेरेंटिंग पर जोर देते हैं। भारत में भी सबसे ज्यादा पॉपुलर पेरेंटिंग स्टाइल यही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परमिसिव पेरेंटिंग क्या है और बच्चों पर इसका कैसा असर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम यही समझने की कोशिश करेंगे।

permissive parenting meaning in hindi

परमिसिव पेरेंटिंग क्या होती है (Photo: Freepik)

परमिसिव पेरेंटिंग क्या होती है ( What is Permissive Parenting)

परमिसिव पेरेंटिंग बच्चों के परवरिश की वह शैली है, जिसमें माता-पिता बच्चों के प्रति बेहद प्यार और नरम रवैया रखते हैं। इसमें नियम और सख्ती बहुत कम होती है, जबकि बच्चों को अपनी पसंद और फैसले लेने की आजादी ज्यादा दी जाती है। ऐसे माता-पिता बच्चों पर नियंत्रण करने के बजाय उन्हें समझने और सपोर्ट करने पर ध्यान देते हैं।

End of Feed