क्यों उन लोगों से होने लगती है जलन जिन्हें हम जानते तक नहीं, जानें दूसरों की लाइफ क्यों लगती है परफेक्ट

पैरासोशल जेलसी (Parasocial Jealousy): सोशल मीडिया एक आईने की तरह काम करता है, जहां हम खुद को वैसे देखते हैं जैसे हम दिखना चाहते हैं, न कि जैसे हम वास्तव में हैं।

What is Parasocial Jealousy: सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए कई बार ऐसा होता है कि लोग एक अनजाना सा खालीपन और जलन महसूस करने लगते हैं। ये लगो दूसरों की लाइफस्टाइल, कपड़ों और खुशियों को देखकर खुद को कमतर आंकने लगते हैं। वो ऐसे लोगों से अपनी तुलना करने लगते हैं जिनसे वो शायद कभी मिले भी नहीं होते। इसे मनोवैज्ञानिक भाषा में 'पैरासोशल जेलसी' (Parasocial Jealousy) कहा जाता है। आइए इस तरह के जलन की भावना को विस्तार से समझते हैं:

Parasocial Jealousy

क्या बला है ये पैरासोशल जेलेसी (Photo: iStock)

क्या है पैरासोशल ईर्ष्या?

आमतौर पर 'पैरासोशल रिलेशनशिप' का मतलब होता है किसी सेलिब्रिटी या इन्फ्लुएंसर के साथ हमारा एकतरफा लगाव। लेकिन इसका एक दूसरा अंधेरा पहलू भी है- पैरासोशल ईर्ष्या। यह तब होती है जब कोई अनजान व्यक्ति अनजाने में ही आपका 'कॉम्पिटिशन' बन जाता है। आप उन्हें देखते हैं, उनके जीवन की तुलना अपने जीवन से करते हैं और अंत में खुद को अधूरा पाते हैं।

End of Feed