बहुत दिनों बाद खुली बॉलीवुड हसीनाओं की आंखें, फिल्म हिट कराने के लिए ले रही हैं दो बिलांग कपड़े का सहारा, जानें क्या है Method Dressing

Bollywood Celebs Following Method Dressing Trend: हॉलीवुड से बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड आया है। इस ट्रेंड का नाम मेथड ड्रेसिंग है। मेथड ड्रेसिंग सिर्फ एक ट्रेंड ही नहीं बल्कि आजकल तो फिल्में हिट कराने का सीक्रेट फंडा भी बन गया है। तो आइये समझते हैं कि आखिर ये मेथड ड्रेसिंग है क्या और इसकी शुरुआत कहां से हुई। साथ ही समझेंगे कि सोशल मीडिया, GenZ और बॉलीवुड को ये कैसे अपना जबरा फैन बना रहा है।

Bollywood Celebs Following Method Dressing Trend: फैशन हमेशा से खूबसूरती बढ़ाने और कॉन्फिडेंट दिखने का जरिया रहा है, लेकिन बदलते वक्त में फैशन का मतलब और मकसद दोनों ही बदलने लगे हैं। आजकल फैशन को फिल्में हिट कराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जी हां, मेथड ड्रेसिंग का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। क्या आप जानते हैं कि मेथड ड्रेसिंग अब फिल्मों से जुड़ चुका है। अब अगर आपको ये लॉजिक समझ नहीं आ रहा तो आइये आपको डिटेल में समझाते हैं। समझते हैं कि कैसे फैशन के एक नए ट्रेंड ने फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बना ली है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए ये आम जिंदगी को भी प्रभावित कर रहा है। जानते हैं कि आखिर किसने इस ट्रेंड की शुरुआत की और साथ ही ये भी जानते हैं कि आप इस ट्रेंड को कैसे अपना सकते हैं।

Bollywood Celebs Acing The Art Of Method Dressing

लाल रंग में रंगी आपकी 'स्त्री' श्रद्धा कपूर

मेथड ड्रेसिंग को अगर असल में समझना है तो आपको उदाहरणों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे ये तो आप जानते ही होंगे कि इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं। जब श्रद्धा इस फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं तब भी वो सिर्फ स्त्री के जैसे और लाल रंग के ही कपड़े पहन रही थीं। यही है मेथड ड्रेसिंग। जैसी फिल्म वैसे कपड़े। असल में इसके पीछे एक साइंस भी है। कहते हैं कि विजुअल यानी चित्र इंसानी दिमाग में जल्दी उतरते हैं, इसलिए सितारों ने अब फिल्म की तरह कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं जिससे जब भी वो फैंस के सामने आए तो लोगों को फिल्म की याद भी आ जाए। अबतक जो प्रमोशन सिर्फ इंटरव्यू या गाने के जरिए हुआ करता था अब वो कपड़ों से भी आसानी से किया जा रहा है।

End of Feed