लाइफस्टाइल

Motivational Quotes by Lord Krishna in Hindi: धैर्य कभी नहीं छोड़ना चाहिए...श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पढ़ें भगवान कृष्ण के ये मोटिवेशनल कोट्स, सफलता की गारंटी पक्की

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 22, 2024, 01:49 PM IST

Motivational Quotes by Lord Krishna in Hindi(श्रीकृष्ण मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी): भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु के आंठवा अवतार माना जाता है। श्रीकृष्ण ने समाज को बहुत कुछ सिखाने का काम किया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके प्रेरक विचार।

Image

Motivational Quotes by Lord Krishna in Hindi

Motivational Quotes by Lord Krishna in Hindi(श्रीकृष्ण मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी): हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु के आंठवा अवतार माना जाता है। श्रीकृष्ण ने समाज को बहुत कुछ सिखाने का काम किया। जैसउन्होंने समाज को जीवन, कर्म, सकारात्मक सोच, शांति, सत्य जैसी चीजें सिखाई। उनके विचार आज भी युवाओं में जोश भरने और सही दिशा दिखाने का काम करती है। श्रीकृष्ण के अनमोल विचार को फॉलो कर आप जीवन में सफल बन सकते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें श्रीकृष्ण के मोटिवेशनल कोट्स।

Motivational Quotes by Lord Krishna in Hindi

1. धैर्य कभी नहीं छोड़ना चाहिए, जो हमें उचित निर्णय लेने में मदद करता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार प्रयास जरूर करने चाहिए।

2. इंसान का आत्मसम्मान रिश्तों से भी बड़ा होता है, रिश्तों का नाम देकर गलतियों पर पर्दा नहीं डालना चाहिए।

3. खाना हमेशा प्रेम पूर्वक, सादा और पौष्टिक खाना चाहिए।

4. सच्चाई का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जिसका उदाहरण महाभारत का युद्ध है।

5. निश्छल प्रेम हर क्षण को सुख से भर देता है और पशु-पक्षियों सहित पूरे परिवेश को आनंदमय कर देता है।

6. जीवन में कितनी भी प्रतिकूल परिस्थिति क्यों न हो, उसका मुकाबला मुस्कराते हुए ही करना चाहिए।

7. जिस समाज में स्त्री का सम्मान और उसकी रक्षा होती है, वही मंगलमय उन्नति कर पाता है।

8. संकट में मित्र की सहायता करो, भ्रम में मार्गदर्शन और आवश्यकता पर सहयोग। यह सब नि:स्वार्थ हो और कर्ता भाव से रहित हो तभी सच्ची मित्रता है।

9. कान्हा की मुस्कान और मीठे बोल हमें सिखाते हैं कि जीवन की सारी समस्याओं का निदान मीठी वाणी और मुस्कान से किये जा सकते हैं।

10. किसी भी विषय वस्तु की अत्यधिक चाह करने पर वो न मिले तो क्रोध आता है, क्रोध इंसान की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है, और यह दूसरों से ज्यादा खुद का नुकसान करता है।

11. विपत्ति के समय आपसी मनमुटाव त्याग कर अपनों का साथ देना चाहिए।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article