लाइफस्टाइल

Genz का नया रिलेशनशिप ट्रेंड है हार्ड बॉलिंग, पहले ही तय हो जाती है प्यार की उम्र

Hardballing Relationship Trend: हार्ड बॉलिंग का मतलब है रिश्ते की शुरुआत में ही अपेक्षाओं को साफ-साफ और बिना झिझक के सामने रखना। इसमें देखते हैं आगे क्या होता है वाला रवैया या जरूरत से ज्यादा समझौता नहीं होता।

Image

रिलेशनशिप में हार्ड बॉलिंग क्या होती है ( Photo: iStock)

Gen Z कहे जाने वाले युवाओं के बीच रिश्तों की भाषा और समझ दोनों तेजी से बदल रही है। आज की पीढ़ी रिश्तों में स्पष्टता और स्वतंत्रता को ज्यादा महत्व देने लगी है। इसी बदलाव से जुड़ा एक नया ट्रेंड इन दिनों काफी चर्चा में है। डेटिंग का यह नया ट्रेंड है- हार्ड बॉलिंग।

क्या है हार्ड बॉलिंग डेटिंग ट्रेंड?

हार्ड बॉलिंग बेसबॉल के 'हार्डबॉल' से लिया गया है। जैसे हार्डबॉल में खिलाड़ी सीधे, तेज और बिना कुछ छिपाए खेलते हैं, वैसे ही आजकल डेटिंग की दुनिया में हो रहा है। डेटिंग के हार्ड बॉलिंग ट्रेंड में युवा एक दूसरे को रिश्ते की शुरुआत से ही अपनी अपेक्षाएं, बाउंड्रीज और फ्यूचर गोल्स साफ-साफ बता देते हैं।

हार्ड बॉलिंग का मतलब है रिश्ते की शुरुआत में ही अपेक्षाओं को साफ-साफ और बिना झिझक के सामने रखना। इसमें देखते हैं आगे क्या होता है वाला रवैया या जरूरत से ज्यादा समझौता नहीं होता। हार्ड बॉलिंग करने वाले कपल्स साफ बता देते हैं कि उन्हें क्या चाहिए, क्या नहीं चाहिए और वह किस तरह का रिश्ता चाहता है।

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई कमिटमेंट चाहता है, तो वह शुरुआत में ही यह स्पष्ट कर देता है। अगर कोई कैजुअल रिलेशनशिप या इमोशनल स्पेस चाहता है, तो वह भी खुलकर कहता है। यही है हार्ड बॉलिंग।

युवाओं में क्यों पॉपुलर हो रहा है यह ट्रेंड?

आज के युवा इमोशनल डैमेज, ब्रेकअप और टॉक्सिक रिलेशनशिप से थक चुके हैं। सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स ने विकल्प तो बढ़ाए हैं, लेकिन अनिश्चितता भी बढ़ा दी है। ऐसे में हार्ड बॉलिंग उन्हें अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। जेन जी कहलाने वाले युवा ये अच्छी तरह समझते हैं कि कोई भी रोमांटिक रिलेशनशिप उनकी जिंदगी का हिस्सा हो, बोझ नहीं।

हार्ड बॉलिंग के फायदे

रिलेशनशिप में हार्ड बॉलिंग के बहुत से फायदे हैं। सबसे पहला फायदा तो ये है कि इसमें स्पष्टता रहती है। सामने वाला भ्रम में नहीं रहता कि रिश्ता किस दिशा में जा रहा है। ऐसे रिश्तों में इमोशनल ड्रामा भी कम होता है। अधूरी अधूरी उम्मीदों से पैदा होने वाला दर्द कम होता है।

समय भी बचता है, क्योंकि ऐसे रिलेशनशिप में जल्दी पता चल जाता है कि रिश्ता आगे बढ़ेगा या नहीं। बार-बार खुद को बदलने या झुकाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। अनिश्चितता की चिंता भी ना के बराबर होती है।

हार्ड बॉलिंग के नुकसान

हर ट्रेंड की तरह इसके भी कुछ नुकसान हैं। कई बार सामने वाले को इतना स्पष्ट तरीके से अपनी शर्ते या बातें रखना बेरुखी या घमंड जैसा महसूस करा सकता है। ऐसे में रिश्ता आगे बढ़ने से पहले ही दम तोड़ देता है। ऐसे रिश्तो में इमोशन्स कम होते हैं। रिश्ते धीरे-धीरे पनपने का मौका नहीं पाते।

क्या कहते हैं ए्सपर्ट्स

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हार्ड बॉलिंग तब तक फायदेमंद है, जब तक उसमें संवेदनशीलता, संतुलन और सम्मान बना रहे। सिर्फ सख्ती नहीं, बल्कि ईमानदारी और इम्पैथी भी जरूरी है। युवाओं को याद रखना चाहिए कि रिश्ता न क्रिकेट का मैच है, न जीत-हार की लड़ाई। यह दो लोगों की इमोशनल बॉन्डिंग से बनता है। रिलेशनशिप में हर किसी को यह कोशिश करनी चाहिए कि यह बॉन्डिंग बनी रहे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article