क्या होता है डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया, वरुण धवन की बेटी को क्यों हो रही चलने-दौड़ने में दिक्कत, समझें क्या है बीमारी

Developmental Dysplasia DDH Kya Hai: हाल ही में एक्टर वरुण धवन की बेटी को डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया नाम की समस्या होने की खबर ने कई पैरेंट्स का ध्यान खींचा है। यह हिप जॉइंट से जुड़ी ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चों को चलने-दौड़ने में परेशानी हो सकती है। जानिए DDH क्या होता है, इसके लक्षण, कारण और इलाज क्या हैं। आसान और रोजमर्रा की भाषा में समझें यह बीमारी कितनी गंभीर हो सकती है।

Developmental Dysplasia DDH Kya Hai: हाल ही में एक्टर वरूण धवन ने बताया कि उनकी बेटी लारा को डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया (Developmental Dysplasia of Hip (DDH) नाम की समस्या डायग्नोज हुई थी। यही वजह है कि उनकी बेटी को ठीक तरह से चलने और दौड़ने में परेशानी हो रही थी। यह खबर सामने आने के बाद कई पैरेंट्स सोच में पड़ गए कि आखिर यह बीमारी क्या होती है और बच्चों की सेहत पर इसका कितना असर पड़ सकता है। डॉक्टरों के अनुसार DDH हिप जॉइंट से जुड़ी समस्या है, जिसमें कूल्हे की हड्डी सही तरीके से फिट नहीं बैठती। अच्छी बात यह है कि समय पर पहचान और सही इलाज से बच्चे की स्थिति में सुधार संभव है।

क्या है डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया (DDH)

क्या है डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया (DDH) (PC - IG/ Varun Dhawan)

डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया (DDH) आखिर क्या है

DDH एक ऐसी कंडीशन है जिसमें बच्चे के कूल्हे का जोड़ (हिप जॉइंट) सामान्य तरीके से विकसित नहीं हो पाता। आसान शब्दों में समझें तो जांघ की हड्डी का ऊपरी हिस्सा कूल्हे के सॉकेट में ठीक से फिट नहीं बैठता। कई बार जोड़ ढीला होता है और कभी-कभी हड्डी अपनी जगह से खिसक भी सकती है। इसी वजह से बच्चे को चलने या पैरों को मूव करने में दिक्कत महसूस हो सकती है। यह समस्या जन्म के समय भी हो सकती है और बढ़ती उम्र में भी पता चल सकती है।

End of Feed