Co-Dependent Relationship: क्या होता है कोडिपेंडेंट रिलेशनशिप, कैसे रिश्तों को खोखला कर रहा ये चलन, क्या हैं इस खतरनाक रिलेशनशिप के लक्षण और निकलने के तरीके

What is Codependent Relationship: कोडिपेंडेंसी शब्द का मतलब होता है, किन्हीं दो लोगों का एक दूसरे पर निर्भर करना। आजकल रिश्तों में भी कोडिपेंडेंसी देखने को मिलती है। इस तरह के रिश्तों में एक व्यक्ति अपने पार्टनर के लिए हर समस्या का हल ढूंढने में जुटा रहता है। उन्हें अपने पार्टनर की सभी इच्छाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी महसूस होती है।

What is Codependent Relationship in Hindi: रिलेशनशिप ऐसी चीज है जो दो लोगों से ही चलती है। यूं समझें कि कोई भी रिश्ता स्कूटर के दो पहियों की तरह होता है जिसमें एक भी पहिया अगर खराब है तो रिश्तों की गाड़ी का चलना मुश्किल है। रिश्तों को बेहद प्यार, सम्मान और समझदारी से सींचना पड़ता है। थोड़ी सी भी लापरवाही हमेशा के लिए किसी भी खूबसूरत रिश्ते को तोड़ सकती हैं। लेकिन रिश्तों के साथ एक बात ये भी है कि वह ऐसे पौधे की तरह होता है जिसे हर स्टेज पर अलग तरह से देखभाल की जरूरत होती है। लोग रिश्तों के अलग अलग पड़ाव पर अलग तरह से बर्ताव करते हैं। ऐसा ही एक रिलेशनशिप है जिसे कोडिपेंडेंट रिलेशनशिप कहा जाता है।

4

What is Codependent Relationship in Hindi

क्या होता है कोडिपेंडेंट रिलेशनशिप

कोडिपेंडेंसी शब्द का मतलब होता है, किन्हीं दो लोगों का एक दूसरे पर निर्भर करना। आजकल रिश्तों में भी कोडिपेंडेंसी देखने को मिलती है। इस तरह के रिश्तों में एक व्यक्ति अपने पार्टनर के लिए हर समस्या का हल ढूंढने में जुटा रहता है। उन्हें अपने पार्टनर की सभी इच्छाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी महसूस होती है। वह पार्टनर की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर स्थान देते हैं। वे अपने साथी की हर समस्या और दुख को सुलझाने का प्रयास करते हैं, भले ही वे खुद की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहे हों। पार्टनर भी पूरी तरह से उनपर ही डिपेंडेंट हो जाता है। ऐसे रिश्ते को कोडिपेंडेंट रिलेशनशिप कहते हैं। रिलेशनशिप और हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसे रिश्ते को नुकसानदायक बताते हैं।

End of Feed