क्या होता है बॉयसोबर होना? रिलेशनशिप में Boysober क्यों चुन रहे युवा, क्या हैं बॉयसोबर के फायदे और नुकसान

What is Boysober: किसी भी रिलेशनशिप में अपने पार्टनर का प्यार पाने से पहले व्यक्ति को खुद से प्यार करने की जरूरत होती है। दरअसल जब तक आप खुद से सच्चा प्यार नहीं करते, खुद को प्राथमिकता नहीं देते तो सामने वाले से इन बातों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। किसी भी रिलेशनशिप की बुनियाद सेल्फ लव से ही बनती है।

What is Boysober Trend in Relationship: दुनिया कॉम्प्लेक्स हो रही है और इस कॉम्प्लेक्स भरी दुनिया में रिश्ते भी कॉम्प्लैक्स हो रहे हैं। आजकल की जनरेशन में धैर्य की कमी नजर आती है। उन्हें सब कुछ जल्दी चाहिए। रिश्तों को लेकर भी उनका यही रवैया नजर आता है। वह किसी के साथ भी रिश्ता बनाने में बहुत ज्यादा नहीं सोचते। वह बहुत जल्द रिलेशनशिप में आ जाते हैं। समय के साथ उन्हें पता चलता है कि वह गलत रिलेशनशिप में आ गए हैं या फिर उनसे रिश्ता सही से चल नहीं पा रहा है। उन्हें वह रिश्ता टॉक्सिक रिलेशनशिप लगने लगता है। ऐसे उलझन भरे रिश्तों में कुछ लोग उलझ कर तनाव को अपना साथी बना लेते हैं तो वहीं कुछ लोग इस जटिलता से खुद को दूर कर रहे हैं। इन्हीं कॉम्प्लैक्सिटीज के बीच एक टर्म आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह टर्म है बॉयसोबर (Boysober)। आज कल युवा इस बॉयसोबर ट्रेंड को खूब अपना रहे हैं। लड़कियों या फिर महिलाओं को रिलेशनशिप का ये नया ट्रेंड खूब रास आ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ये बॉयसोबर है क्या और क्यों ये इतना चलन में है।

Boysober Trend

What is Boysober trend in Relationship (बॉयसोबर क्या होता है)

क्या होता है बॉयसोबर (What is Boysober)

बॉयसोबर को अगर एक शब्द में समझा जाए तो इसका मतलब होता है सेल्फ लव। सेल्फ लव मतलब खुद से प्यार करना। बॉयसोबर एक कॉमन शब्द है, जो लड़के और लड़की दोनों के लिए ही होता है। खुद के लिए बॉयसोबर प्रैक्टिस करने का मतलब ये होता है कि आप टॉक्सिक रिलेशनशिप के साथ जीना छोड़ देते हैं। आप अपना पूरा ध्यान खुद की बेहतरी पर लगाते हैं। खुद को निखारते हैं। भविष्य में बेहतर बनने के लिए कुछ नया सीखते हैं।

End of Feed