लाइफस्टाइल

पैरों पर जमी गंदगी बन न जाए शर्मिंदगी का कारण, इन घरेलू नुस्खे से करें Feet की सफाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 15, 2025, 08:11 AM IST

चेहरे की देखभाल के चक्कर में लोग पैरों की देखभाल करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से पैर टैनिंग का शिकार हो जाती है। इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टैनिंग से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Scrub for Feet Tanning Removal

जिस तरह हम लोग अपने चेहरे की देखभाल करते हैं उस तरह शरीर के बाकी हिस्सों की बिल्कुल भी देखभाल नहीं करते हैं। ज्यादातर लोग अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस चक्कर में हाथ-पैर की देखभाल करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से हाथ और पैर टैनिंग का शिकार हो जाते हैं। पैरों की टैनिंग ना केवल देखने में खराब लगती है बल्कि ये आपकी सुंदरता को भी बिगाड़ देती है। वहीं कई बार पैरों की टैनिंग शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। यहां हम आपको ऐसे स्क्रब के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर पर तैयार कर आप टैनिंग की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Scrub for Feet Tanning Removal

नारियल तेल और कॉफी

नारियल तेल और कॉफी स्किन की रंगत को साफ करने और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होता है। ऐसे में स्क्रब तैयार करने के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर में 2 चम्मच चीनी और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को पैरों पर मलें और 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पैरों पर जमी गंदगी हट जाएगी।

ऑलिव ऑयल और चीनी

ऑलिव ऑयल और चीनी का स्क्रब तैयार करने के लिए एक कटोरी में ऑलिव ऑयल लें और उसमें 2 चम्मच चीनी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को पैरों पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद इसे साफ कर लें। जल्द फर्क दिखेगा।

बेसन और दही का स्क्रब

टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेसन और दही काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए बेसन में थोड़ी सी दही मिलाएं। अब इसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे पैरों पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद इसे हटा लें। ऐसा करने से पैरों की खोई चमक वापस लौट आएगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article