लाइफस्टाइल

क्या होता है बोटोक्स ? स्किन के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक है ये, यहां जानें सबकुछ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 25, 2025, 11:46 AM IST

रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं। उन्हीं में से एक है बोटोक्स ट्रीटमेंट। ये इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसकी मदद से आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में जानिए बोटोक्स ट्रीटमेंट के फायदे और नुकसान।

Image

What is Botox

आजकल कम उम्र में ही स्कि से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। 30 की उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगे हैं। इनकी वजह से लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लग रहे। ऐसे में लोग इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और साथ ही पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट करवाती हैं। इन्हीं स्किन केयर ट्रीटमेंट में से एक है बोटोक्स ट्रीटमेंट।

बोटोक्स ट्रीटमेंट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये ट्रीटमेंट ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स करवाते हैं। हालांकि अब ये आम लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर होता जा रहा है। अगर आप भी बोटोक्स ट्रीटमेंट कराने की सोच रही हैं तो पहले जान लें ये होता क्या है और इसके क्या क्या नुकसान हैं।

क्या होता है बोटोक्स ट्रीटमेंट?

बोटोक्स ट्रीटमेंट एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसमें बोटुलिनम टॉक्सिन नामक पदार्थ को त्वचा में इंजेक्ट किया जाता है। बोटुलिनम टॉक्सिन एक न्यूरोटॉक्सिन है जो मांसपेशियों को आराम देता है। बोटोक्स ट्रीटमेंट का उपयोग झुर्रियों को कम करने, मांसपेशियों के तनाव को दूर करने और स्किन प्रॉब्लम्स का इलाज करने के लिए किया जाता है। हालांकि इसके कुछ फायदे और कुछ नुकसान भी हैं। यहां हम आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

बोटोक्स ट्रीटमेंट के फायदे

बोटोक्स ट्रीटमेंट चेहरे की झुर्रियों को कम करने में सहायक माना जाता है। इसकी वजह से स्किन पर ग्लो आता है। इस ट्रीटमेंट का असर 5-6 महीने तक रहता है। बोटोक्स ट्रीटमेंट की मदद से आप बिना किसी सर्जरी के सुंदर और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

बोटोक्स के नुकसान

बोटोक्स ट्रीटमेंट जहां कुछ फायदे हैं तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। बोटोक्स इंजेक्शन की वजह से कुछ लोगों को सिरदर्द, सूजन, हल्का दर्द या एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article